वैश्विक

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को लिखा धन्यवाद पत्र

 सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर अबतक की सुरक्षा के लिए आभार जताया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं पूरे परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद देती हूं। जिस तरह से एसपीजी ने समर्पण, विवेक और व्यक्तिगत तरीके से हमारी देखभाल की उसकी हम गहरी प्रशंसा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। इसपर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

Image Result For Sonia Gandhi Spg

केंद्र सरकार के फैसले के कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिन रात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा।’ उन्होंने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था।

 

Sonia, Rahul and Priyanka की एसपीजी सुरक्षा वापस: Central government

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk