Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस0 एस0 दास चैरिटेबल मैमोरियल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन

मुजफ्फरनगर । एस0 एस0 दास चैरिटेबल मैमोरियल ट्रस्ट की, एक आवश्यक बैठक, स्टेट बैंक भवन, नई मण्डी में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर, कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार श्रीमती ऊषा दास मुख्य संरक्षक, सुधीर मोहन संगल (डी0 ए0 वी0 कॉलेज) सुभाष चन्द्र गुप्ता (सीमेण्ट वाले) संरक्षक, संदीप दास एडवोकेट को मुख्य ट्रस्टी बनाया गया।

गठित नई कमेटी में एडवोकेट मनोज शर्मा को अध्यक्ष, कमल गोयल के (उपाध्यक्ष) एडवोकेट, विजय गोयल (सचिव), डा0 अजय गर्ग (सह सचिव), अशोक सिंघल (इंडियन प्रेस) (कोषाध्यक्ष), डा0 एस0 के0 अग्रवाल को (पी0 आर0 ओ0) बनाया गया है।

कार्यकारिणी में डा0 राकेश अग्रवाल, इंजीनियर लोकेश चन्द्रा, जगदीश पालीवाल, शिशुकांत गर्ग एडवोकेट, संदीप महेश्वरी, डॉ0 विवेक, विनय कुमार अग्रवाल, विष्णु स्वरूप अग्रवाल (इलाहाबाद बैंक) अजय गुप्ता, विपिन मित्तल, डा0 अमित (होम्योपैथी चिकित्सक), प्रणवदास को सदस्य के रूप में रखा गया। बैठक में सभी सदस्यों ने ट्रस्ट की ओर से किये जाने वाले सामाजिक सेवा कार्या में बढ़- चढ़ कर भाग लेने का संकल्प दोहराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + nine =