Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में पटाखों पर रोक का आदेश जारी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर समेत 12 जिलों में पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। शासन ने आज इस संबंध में  आदेश जारी करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर की वायु गुणवत्ता पूअर श्रेणी में है। ऐसे में एनजीटी के आदेश पर यहां पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर आज पटाखा कारोबारियों ने पटाखा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में एक ज्ञापन एनजीटी के विरोध में ज्ञापन दिया।

काफी देर धरने के बाद राज्यमंत्री के पहुंचने पर दिए ज्ञापन में पटाखा व्यापारियों ने बताया कि एनजीटी ने ग्रीन पटाखों पर भी बेचने व जलाने पर बैन लगा दिया है

आम लोगों द्वारा ब्याज पर पैसे लेकर पटाखों का कारोबार करते हैं। स्टाक रखते हैं लेकिन अब दीपावली पर पटाखा बैन पर होने पर सड़क पर आ जाएंगे हम चाहते हैं कि ग्रीन पटाखा एनजीटी बेचने का आदेश दें

जिससे हम लोगों के भी दीपावली मना सकें।

वहीं राज्य मंत्री ने पटाखा कारोबारियो की बातचीत सुनकर आश्वासन दिया है इसी संदर्भ में राज्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से जल्द ही बातचीत के हल निकाला जाएगा। ज्ञापन देने में दर्जनों पटाखा कारोबारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + six =