पूर्व विधायक राजपाल बालियान के भाई का निधन, शोकसभा में जिले के हर हिस्से से लोग पहुंचे
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक राजपाल बालियान के बडे भाई ओमपाल सिंह का बीते दिनों निधन हो गया। आज उनकी तेरहवीं पर बडी संख्या में लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
इस दौरान रालोद के बडे नेता भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान के बडे भाई ओमपाल सिंह का स्वर्गवास 02 अगस्त को हो गया था।
आज उनकी तेरहवीं पर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए पूरे जिले के हर हिस्से से लोग पहुंचे। रालोद तथा भाकियू से जुडे बडे नेता भी तेरहवीं में शामिल हुए।
हालांकि राजपाल बालियान व उनके परिजनों द्वारा कोरोना काल के चलते सभी शुभचिंतकों से अपने स्थान से ही दिवंगत आत्मा की शांति करने के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई थी
मगर इसके बाद भी बडी संख्या में लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष विदित मलिक, भाकियू नेता गौरव टिकैत आदि सहित बडी संख्या में रालोद नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
