फ्रेशर ब्लास्ट 2019 का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस0डी0काॅलेज आॅफ काॅमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में कला विभाग द्वारा महाविद्यालय में नावागंुतक छात्राओं के लिए फ्रेशर ब्लास्ट 2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, डा0 दीपक मलिक, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 मोहिनी पंवार, आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के आरम्भ में विशाखा, नेहा, रिया, मानसी, सौरभ, इन्द्रजीत, सुमित व भावना आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोंरजन प्रस्तुतियों की गयी। बी0ए0 प्रथम वर्ष के परिणामों के अनुसार मिस्टर फ्रेशर मोहित मिस फ्रेशर आयुषी अरोरा को और मिस्टर चार्मिंग मौ0 नाजिम व महिमा सिंह को मिस चार्मिंग घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्रीमति मानसी अरोरा, डा0 मोहिनी पंवार रहे।
समापन अवसर पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की आज के समय मंे कन्याआंे को पढाना इसलिए जरूरी है ताकि उन्हे अपने अच्छे व बुरे की पहचान हो सके वो समझदार बने गतिशील, रोजगार व व्यवसाय में नितनई ऊचाई को प्राप्त करे और सबसे ज्यादा अपने परिवार व अपनी आने वाली पीढियों को स्वावलम्बी बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि सिंहवाल व सना अय्यूब ने किया इस अवसर पर नीतु गुप्ता, सिया, स्वाति, गीतिका, शिवानी, मनीष गर्ग, अकांक्षा, नपूर, गौरव, प्रियंका, रूखसार, रेणु, अंकित धामा, सौरभ शर्मा, मासूमा, विंशु, विपाशा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत जैन, प्रिंस, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
