Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला प्रशासन और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एक लम्बे समय के बाद चौधरी चरण सिंह स्टेडियम की क्रिकेट पिच पर प्रशासनिक अफसर एक खुशगवार माहौल में हाथों में बल्ला थामे नजर आये।

हालांकि क्रिकेट की पिच पर प्रशासनिक दमखम के सामने मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के दिग्गजों का हौंसला भी बराबर ही नजर आया। यह रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच अंतिम बॉल पर टाई हुआ। रविवार को चौ. चरण सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

मैच का शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। २० ओवर के इस मैच में अफसरों का दमखम पिच पर बराबरी पर नजर आया। खुशगवार माहौल में खेला गया यह क्रिकेट मैच जिला प्रशासन और मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच रोमांचक तरोके से टाई हो गया।

मैच का नतीजा भले ही नहीं निकल पाया हो, लेकिन इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन करते हुए प्रशंसा बटोरी। प्रशासन के १११ रन के जबाव में एमसीए भी ९ विकेट पर १११ रन ही बना पाई। आज सुबह मैत्री मैच में टास कप्तान सीडीओ आलोक यादव ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया।

आलोक यादव और आशीष ने पारी की शुरूआत की। आशीष जल्दी ही मंनोज पुंडीर के द्वारा आउट किये गए। दूसरी और आलोक यादव ने शानदार स्ट्रोक लगाए और २५ रन बना डाले। विनीत ने तेज पारी खेल सर्वाधिक २८ रन बनाए। उन्हें विकास राठी ने अपनी स्पिन के जाल में फंसा आउट किया।

ए डी एम प्रशासन अमित सिंह ने १२ रन बनाये। एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गीय जल्दी आउट हो गए। पूरी टीम १११ रनों पर आउट हो गई। विकास राठी भीम सेन ने २ -२ विकेट लिए जबकि मंनोज पुंडीर रोहित अंकुर और रवि ने १-१ विकेट लिया।बाद में बैटिंग करते हुए एम सी ए ने भी निर्धारत २० ओवर में १११ रन बनाए।

अमित जावला ने २८ मंनोज पुंडीर ने २२ नाट आउट, रोहन ने १६ और रवि ने १० रन बनाये। प्रशासन की तरफ ने आलोक यादव ने ३ और अमित सिंह ने २ विकेट लिए। मैन आफ द मैच आलोक यादव और बेस्ट बैट्समैन विनीत, बेस्ट बालर एडीएम प्रशासन अमित सिंह और बेस्ट फील्डर भीम रहे।

जिलाधिकारी सेल्वा जे कुमारी और उनके पति तथा बरेली के मंडलायुक्त रणवीर दास भी मैच में मौजूद रहे। पुरुस्कार वितरण सीडीओ आलोक यादव और एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने संयुक्त रूप से किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कुशल पाल सिंह और अजय जैन भी उपस्थित रहे। कमेंट्री सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और टीटू द्वारा की गयी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =