Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगरपालिका प्रशासन द्वारा बढाये जा रहे हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स से क्षेत्रवासियो में रोष

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन द्वारा बढाई जा रहे हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स से क्षेत्रवासियो में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। वार्डवासियो ने इस सम्बन्ध मे बैठक कर वार्ड सभासद का घेराव कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

नगर की इंदिरा कॉलोनी वार्ड 31 वासियो ने एक सभा का आयोजन किया। जिसका मुख्य उददेश्य नगरपालिका परिषद द्वारा बढाए जा रहे हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के बिलो को लेकर चर्चा की गई।

बैठक मे आरोपित किया कि पालिका प्रशासन जबरदस्ती जनता से अतिरिक्त टैक्स बढाने का प्रयास कर रहा है जो कि उचित नही है। बैठक मे मौजूद कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि हम जनता को लूटने नही देंगे।

कोरोना काल के संकट से देश की जनता बेहाल है पालिका प्रशासन तथा शासन प्रशासन को इस समस्या के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वार्डवासियो द्वारा वार्ड 31 की सभासद श्रीमति पूनम शर्मा का घेराव कर अपनी नाराजगी से अवगत कराया।

बैठक मे मख्य रूप से दिनेश शर्मा,मनोज शर्मा सभासद पति,संजय त्यागी,गिरजेश शर्मा, सोनू विश्वकर्मा, धर्मपाल धीमान, बृजपाल गुप्ता,कांति त्यागी,रिषीरात शर्मा,नवनीत पंडित आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 8 =