Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्व ब्राह्मण महासभा ने मेधावियों को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष अमित वत्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने कहा कि अब प्रतिस्पर्धा का दौर है। छात्र-छात्रा इसी के हिसाब से तैयारी करें।

संदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष अमित वत्स ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर एक नई शुरूआत की है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा

और मेधावी बच्चे प्रोत्साहित भी होंगे। इस तरह के कार्यक्रमों को हमें निरंतर करते रहना चाहिए। इससे पूर्व रुड़की रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पूनम शर्मा, भानु शर्मा, रोहित कौशिक ने किया।

संस्कृति, विनिता व अवनी ने मां सरस्वती की वंदना की। संचालन युवा जिला अध्यक्ष हरीश गौतम एवं लक्ष्मण शर्मा ने किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में अर्पित शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, केशव वत्स, दिव्या शर्मा, आस्था वशिष्ठ, शुभांगी शर्मा, ईशान वत्स, स्वास्त्तिक भारद्वाज, दिव्यांश भारद्वाज, अर्णव कौशिक, शिवांश शर्मा, कीर्ति शर्मा, रितिका शर्मा आदि रहे।

अविनाश शर्मा, मोहित शर्मा, अमित शास्त्री, विशाल शर्मा, सोनदेव वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, अखिलेश शर्मा, अनित शर्मा, हिमांशु शर्मा, विपिन शर्मा, कपिल शर्मा, अतुल भारद्वाज, रजनीश शर्मा, विकाश कौशिक, अंकुर शर्मा, नवनीत शर्मा, राकेश शर्मा, विनय शर्मा, ऋषभ शर्मा, आशीष शर्मा, विकास कौशिक आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =