जनपद में 1 लाख 62 हजार 132 एलपीजी कनैक्शन दिये गये


उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू एलपीजी कनेक्शन गरीब-परिवारो की महिलाओं के लिए साबित हो रही वरदान
उज्जवला योजना उ0प्र0 के गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है जो उनके जीवन में उजाला ला रही है। जनपद में अब तक 1 लाख 62 हजार 132 व्यक्तियों को कनैक्शन दिये जा चुके है। और प्रदेश में अब तक लगभग 1.31 करोड़ गरीब परिवारों को एल0पी0जी0 का गैस कनेक्शन दिलाते हुए उनके दैनिक जीवन में खुशियां लाई गई हैं। यह योजना लगातार चल रही है। गैस घर-घर में आ जाने से महिलाओं को बड़ा लाभ हुआ है। अब वे स्वस्थ जीवन के साथ-साथ कम समय में खाना बनाकर बच्चों को स्कूल भेजने, घर, खेती बाड़ी मजदूरी आदि में आवश्यकतानुसार पुरूषों का सहयोग भी करती हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ अभियान का प्रयोग करना है, जो कि एल0पी0जी0 द्वारा पूरा किया जा रहा है। हमारे भारत मंे अधिकतर ग्रामीण अभी भी अशुद्ध जीवाश्म ईंधन का प्रयोग करते हैं, जिससे हमारे चारों तरफ के वातावरण में हवा प्रदूषित होती है और साथ ही उन महिलाओं के लिए भी है जो इसका प्रयोग कर बीमार होती हैं। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे वह स्वस्थ रहें।
उज्ज्वला योजना का आवेदन कोई भी बी0पी0एल0 परिवार की महिला कर सकती है। इसके लिए के0वाई0सी0 फार्म भर के नजदीकी एल0पी0जी0 केन्द्र में जमा करना होता है। आवदेन के लिए 2 पन्नों का फार्म होता है और उसमें जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जो सभी के पास आसानी से उपलब्ध रहते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए बी0पी0एल0 राशन कार्ड, एक फोटो आई0डी0, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट की प्रति, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र, एल0आई0सी0 पालिसी, बैंक स्टेटमेंट, बी0पी0एल0 सूची में नाम के प्रिंट आउट की आवश्यकता होती है। आवदेन करते समय महत्वपूर्ण बात यह होती है कि आवेदनकर्ता को यह बताना होता है कि वह 14.2 किलोग्राम का सिलेण्डर लेना चाहते हैं या 5 किलोग्राम का सिलेण्डर लेना चाहते हैं।






