वैश्विक

Thiruvananthapuram: शादी तय होने के बाद प्रेमी से पीछा छुड़ा रही थी युवती, कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास

Thiruvananthapuram:  अपराध शाखा ने संबंध तोड़ने से इनकार करने पर 23 वर्षीय पुरुष मित्र को जहर देकर जान से मारने की आरोपी युवती को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिन में 22 वर्षीय आरोपी ग्रीष्मा ने यहां एक पुलिस स्टेशन में शौचालय ले जाने के दौरान कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर होने की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी ने कहा कि युवती को आत्महत्या के प्रयास में रविवार रात को हिरासत में लिया गया था. अधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने उसका बयान दर्ज कर लिया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा ‘अब हम एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष रिमांड आवेदन दायर करेंगे. उसका इलाज किया जा रहा है, इसलिए मजिस्ट्रेट यहां अस्पताल आएंगे और उसे हिरासत में भेजेंगे.’

इससे पहले दिन में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डी सिल्पा ने न्यूज एजेंसी को बताया ‘हमें तुरंत अहसास हुआ कि युवती ने कुछ संदिग्ध हरकत की है, इसलिए उसे अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर है. उसकी निगरानी की जा रही है.’ पुलिस ने कहा युवती को रविवार रात उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उसने जिले के परसाला निवासी शेरोन को जहर देने की बात कबूल की थी.

दरअसल, युवती का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से तय हो गया था, इसलिए वह अपने प्रेमी से संबंध तोड़ने को कह रही थी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ‘कानून व्यवस्था’ एम आर अजित कुमार ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा केरल में अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारने के आरोप में युवती को हिरासत में लिया गया.

14 अक्टूबर को शेरोन को अपने घर आमंत्रित करने के बाद उसने कथित तौर पर कीटनाशक से युक्त आयुर्वेदिक काढ़ा परोसा था. मेडिकल कॉलेज में 10 दिनों से अधिक समय तक इलाज के बावजूद 25 अक्टूबर को शेरोन की मृत्यु हो गई.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =