वैश्विक

जावेद के प्यार में चीन छोड़कर Pakistan पहुंची गाओ फेंग

 चीन की एक महिला की सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक से मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गया. लड़के के प्यार में पड़ने के बाद उससे मिलने चीनी महिला खैबर पख्तूनख्वा आ पहुंची.

इस लव स्टोरी को लेकर Pakistan पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, मीडिया द्वारा महिला की पहचान गाओ फेंग के रूप में की गयी है, जो तीन महीने के वीजा पर गिलगिट के रास्ते चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची. 21 वर्षीय युवती को उसका 18 वर्षीय दोस्त जावेद लेने पहुंचा था, जो अफगानिस्तानी सीमा से सटे बाजौर जनजातीय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

बाजौर में सुरक्षा हालात के चलते युवती के प्रेमी जावेद ने अपनी दोस्त को अपने गृहनगर न ले जाकर लोअर दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया है. पुलिस की मानें तो, दोनों पिछले तीन साल से ‘स्नैपचैट’ के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी और दोनों ने एक दूसरे से मिलने का फैसला किया.

लोअर दीर जिले के पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि चीनी महिला को समरबाग इलाके में पूर्ण सुरक्षा मुहैया करायी गयी है. हालांकि मुहर्रम और इलाके में सुरक्षा कारणों की वजह से उसे खुले में घूमने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि महिला के यात्रा दस्तावेज बिल्कुल वैध हैं. उन्होंने बताया कि उसने अभी तक जावेद से निकाह नहीं किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =