उत्तर प्रदेश

Gautam Buddh Nagar News: बाइक टैक्सी ठगी मामले में आरोपी की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क-एक साल में पैसे डबल करने का लालच देकर बनाते थे लोगों को शिकार

Gautam Buddh Nagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर हजारों लोगों से अरबों रुपये की कथित रूप से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पर कार्रवाई हुई है. इस मामले में आरोपी की करीब दो करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति को जिले की कासना पुलिस ने कुर्क कर लिया है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के विशेष न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कासना पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत बाइक टैक्सी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार के मेरठ (Meerut) जनपद में स्थित दो मकानों को कुर्क किया है. दोनों मकानों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है.

ज्ञात हो कि चीती गांव के संजय भाटी ने बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर बाइक बोट कंपनी शुरू की. उसने लोगों से अरबों रुपये अपनी कंपनी में निवेश करवाया और अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर निवेशकों का पैसा हड़प लिया.

ये लोग एक साल में धन दोगुना करने का लालच देकर अपने यहां निवेश करवाते थे. इस मामले के विभिन्न मुकदमों की जांच ईडी, सीबीआई तथा उत्तर प्रदेश के सीबीसीआईडी द्वारा की जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार कई आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति अब तक नोएडा पुलिस कुर्क कर चुकी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =