उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: बेटे की मौत से डिप्रेशन में थी, शालीमार सिटी की 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Ghaziabad News: टीला मोड़ थाना क्षेत्र के शालीमार सिटी में एक युवती ने 11 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मौत के बाद से युवती डिप्रेशन में चल रही थी। डिप्रेशन के चलते ही युवती ने खौफनाक कदम उठाया है।

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि महिला ने शालीमार शहर के इबोनी टावर की 11 वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस टावर के सभी फ्लैटों में गई और लोगों से महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद महिला की पहचान गोरखपुर निवासी ऐश्वर्या (27) पत्नी विवेक के रूप में हुई।

वह 14 फरवरी को शालीमार सिटी स्थित संदल टावर में अपनी सहेली प्रीति श्रीवास्तव के घर आई थी। प्रीति श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया वह स्कूल गयी हुई थी, जब वह स्कूल से लौटी तो ऐश्वर्या घर पर नहीं थी। मैंने उसे फोन किया तो फोन भी घर पर ही रखा हुआ था। इसके बाद वह उतर कर नीचे आ गई। वहां कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि एक महिला ने ऊपर की मंजिल से छलांग लगा दी है। वह दौड़कर मौके पर पहुंची और जब महिला के ऊपर से चादर उठाई तो दंग रह गई।

पुलिस पूछताछ में महिला की सहेली प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि उसने 2 दिसंबर 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था। अगले दिन 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। तब से महिला तनाव में थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना ​​है कि महिला ने तनाव के चलते कूद कर आत्महत्या की है।

मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला सामान्य दिख रही है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो बिल्कुल ठीक हैं. वह करीब 17 मिनट तक टॉप फ्लोर पर रहीं। उसे ऊपर की मंजिल पर किसी ने नहीं देखा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20622 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =