उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: जमीन पर गिरा सिपाही शिवरतन मौर्य, सिर में चोट लगने से मौत

Gorakhpur  निवासी व बहराइच जिले के कोतवाली देहात में तैनात सिपाही शिवरतन मौर्य (36) सोमवार रात पानी पीने के लिए उठने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गए। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट लग गई। अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प डॉक्टर ने शिवरतन को मृत घोषित कर दिया।

वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए शिवरतन गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकला बाजार के रहने वाले थे। सिपाही की मौत की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी नगर रामेन्द्र कुशवाहा, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया आदि ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

पिता रेलवे से रिटायर्ड, तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे शिवरतन : एकला गांव निवासी शिवरतन मौर्य के पिता हरिश्चंद्र मौर्य रेलवे से रिटायर्ड हैं। बड़ा भाई शिवाजी मौर्य और सबसे छोटा रामरतन मौर्य व्यापार करते हैं। भाइयों में शिवरतन मौर्य दूसरे नंबर के थे। भाई शिवाजी बताते हैं, उसे कभी हृदय संबंधी कोई बीमारी नहीं रही। अचानक हुई इस घटना से सब हैरान हैं, परिवार वाले सदमे में हैं। वह काफी होनहार थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − thirteen =