उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News :सोशल मीडिया पर उठ रही न्याय की मांग #justiceforkajal

Gorakhpur News : गोरखपुर के गगहा में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही काजल को गोली मारने वाले आरोपियों का पुलिस अबतक पता नहीं लगा पाई है। मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और करणी सेना की तरफ से हो रहे प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर दिख रही पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में लेकर पीठ ठोंक रही है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए DIG ने उन पर 50 हजार रुपए का ईनाम कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित लोग ‘जस्टिस फॉर काजल’ # के साथ सोशल मीडिया पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब ठीक ठाक है।

आप मिशन शक्ति के बड़े-बड़े विज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? वहीं, दो दिन पहले आरोपियों की लोकेशन भी प्रदेश से बाहर की मिली है। ऐसे में पुलिस का उन तक पहुंच पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के लिए एसपी साउथ के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गगहा इलाके के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के एक शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे लेकर 21 अगस्त को बदमाश राजीव नयन सिंह को मारने लगा। पिता की शोर सुनकर पीड़ित की बेटी काजल सिंह भी घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को पिटता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी।

इस बात से नाराज़ होकर आरोपी ने काजल को गोली मार दी और उसका मोबाइल छिनकर साथियों संग फरार हो गया। घायल काजल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया।

घटना के 6 दिन बाद भी काजल के पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी थी। पुलिस ने काजल के पिता की तहरीर पर विजय प्रजापति, हरीश और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, युवती की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।सोशल मीडिया पर काजल की हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर #justiceforkajal की गूंज है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 6 =