उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: मोहनापुर के चौकीदार टोला मे मुर्गे की मीट को लेकर भिड़े घराती-बराती, अमिताभ ठाकुर ने जारी किया मारपीट का वीडियो

Gorakhpur News:  शाहपुर इलाके के मोहनापुर के चौकीदार टोला मे शनिवार की रात दस बजे बरात में मुर्गे का मीट खाने को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जिसमें तीन बारातियों को ईट डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पादरी बाजार पुलिस में मनबढ़ों को खदेड़ा। विवाद में दो सिपाही भी जख्मी हो गए।

विवाद की सूचना पर एसपी सिटी सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चौकी इंचार्ज पर दलितों की पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

गोरखनाथ निवासी खदेरु शाहपुर के मोहनापुर चौकीदार टोला में चुल्हे के मकान में बीस वर्षों से किराए पर रहते थे। खदेरु की 10 साल पहले मृत्यु हो गई है। जबकि उनकी पत्नी धनपती बेटी सुशीला और नाती करन व नतिनी मधु व विनिता के साथ रहती हैं। धनपति ने बताया कि नतिनी विनीता की शादी कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी राहुल कुमार के साथ तय थी।

शनिवार की रात 9 बजे राहुल मोहनापुर बारात लेकर पहुंचे। द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई। जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बराती खाना खाने लगे, इसी बीच गांव के कुछ युवक शराब के नशे में पहुंचे। लड़की पक्ष मना किया तो मनबढ़ युवक मारपीट के साथ ही ईट पत्थर चलाने लगे। लड़की पक्ष और बराती विरोध किए तो मनबढ़ो ने जमकर ईट पत्थर चलाने लगे।

जिसमें तीन बराती विकास विशाल व किशन और लड़की पक्ष के राज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ईट पत्थर चलने से बरात में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पादरी बाजार पुलिस पहुंची तो मनबढ़ युवक पुलिस पर भी पत्थर बरसाने लगे। जिससे दुल्हे की कार समेत दो कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि दूल्हे के कार से गहने भी लूट ले गए।

शनिवार की रात मोहनापुर में लड़की की शादी में मुर्गे की मीट खाने के लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया और तीन बराती समय दो सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। लगभग 2 बजे शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा दुल्हन को मोहद्दीपुर उसके घर पहुंचाया।

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दलित बस्ती मोहनापुर, पादरी बाजार, गोरखपुर में चौकी इंचार्ज पादरी बाजार कुमार गौरव सिंह द्वारा कथित रूप से दलित महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह मांग 6 मई की रात 11:00 बजे का मोहनपुर बस्ती का बताए जाने वाले एक वीडियो के आधार पर किया है

जिसमें तमाम महिलाएं बिलखती हुई पुलिस वालों द्वारा अत्याचार और मार पिटाई किए जाने के आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है, जो अत्यंत निंदनीय है। अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में अविलंब चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि यदि तत्काल चौकी इंचार्ज के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकार सेना इस मामले में आगे हर संभव विरोध प्रदर्शन करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =