उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार रेलकर्मियों को टक्कर, हादसे में मौत

Gorakhpur News: गुरुवार की सुबह सुबह करीब 5.30 बजे एक तेज रफ्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए रेलवे पटरी पर आ गई। बड़े हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इसी घटना की सूचना पर दो रेलकर्मी भी मौके के लिए बाइक से निकले।

अभी वह भगवती कन्या इंटर कालेज के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को सीधी ठोकर मार दी। दोनों गम्भीर रूप से घालय हो गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रेलकर्मी रविन्द्र कुमार वर्मा बलिया जिले के रहने वाले हैं और देवेश पांडेय मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने दोनों मृतकों के परिवार को इसकी सूचना ने दी है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी सुबह को निकलने वाली थी कि 5रू57 पर सूचना मिली कि गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास पटरी के किनारे एक कार लटक रही हैं। मौके पर पहुंचकर कार को ट्रैक से हटाया गया।

फिर ट्रेन का आवागमन शुरू हुआ। हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि कार में कितने लोग सवार थे। फिलहाल कार में सवार लोग फरार बताए जा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =