Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सरकारी रूपयों का किया जा रहा दुप्रयोगः कुंवर अयूब अली


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के पर्यवेक्षक एवं महामंत्री और मुजफ्फरनगर के प्रभारी कुंवर अयूब अली ने आरोप लगाया कि पांच माह के प्रशासकों के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर सहित पूरे प्रदेश में ग्राम सभाओं का पैसा विभिन्न मदों में दर्शाकर निकाल लिया गया है।

जिसकी निष्पक्ष जांच होनी अत्यंत आवश्यक है। सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंवर अयूब अली ने कहा कि अकेले बुढ़ाना विधानसभा ने 44 गांवों में 5 माह में 93 लाख रूपये निकालकर रिबोर, सैनेटाइजेशन जैसी मदों पर खर्च कर दिये गये। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्य में ग्राम सभाओं के प्रशासक और क्षेत्रीय विधायक की भूमिका संलिप्त पाई जा रही है।

उन्होंने प्रमाण स्वरूप रालोद कार्यालय पर किये गये भुगतानों के वाउचरों की फोटो प्रति भी दर्शायी और कहा कि ये सारा भुगतान एक प्रकार से जेपी फर्मो को किया गया है। उन्होंने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने, सम्बन्धित लोगों की गिरफ्तारी होने और पूरे धन की रिकवरी करने की मांग की।

रालोद नेता ने कहा कि यह प्रकरण उछलने के बाद फिलहाल प्रशासनिक जांच के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच सौंपी गयी है लेकिन कोई भी इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की तो एक सप्ताह बाद वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

इसी प्रकरण को लेकर नवाजिश आलम, धर्मवीर बालियान ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रमुख कार्यकर्ता पराग चौधरी, अंकित सहरावत, कमल गौतम, हंसराज जावला, विपुल राठी, सोमपाल, भूपेंद्र, मास्टर राजपाल, ओमकार बालियान, नौशाद खान, क्षेत्रीय मंत्री उधम सिंह, माधोराम शास्त्री, सुधीर भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =