Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भव्य कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा झाल पर बनेगाः बालियान

मुजफ्फरनगर। किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र की चितौड़ा झाल पर भव्य कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा। क्षेत्र के किसानों को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने यह जानकारी दी।

बताया कि इससे क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा होगा। इस केंद्र के निमार्ण में करीब १५० बीघे जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान से इसकी स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने चितौड़ा गंग नहर झाल पर क्षेत्र के किसानों की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि झाल पर एक विशाल कृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा।

जिसकी स्वीकृति भारतीय कृषि अनुसंधान से मिल गई है। आगामी १९ मार्च को केंद्र की नींव रखने के लिए यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आएंगे। इस विज्ञान केंद्र का निर्माण २०२२ तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र से क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ होगा। किसान वहां जाकर खेती करने के नए-नए तरीके सीखने के साथ नए-नए किस्म के बीज भी ले सकेंगे। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृत संकल्प हैं।

इसके लिए पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करना आवश्यक है। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए।

किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के लिए जरूरी नहीं कि वह फसल के दाम में वृद्धि की जाए। उसके लिए जरूरी है कि फसल की पैदावार को दुगना कर दिया जाए। यह तभी संभव है जब किसान खेती करने का वैज्ञानिक तरीका अपनाएंगे।

संजय राठी, विनोद कुमार, नरेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अमित राठी, चंद्र प्रकाश, अंशुल चौधरी, बिट्टू, ब्रजेश रस्तोगी, आशीष सैनी, राजीव गुप्ता, अंकित, योगेंद्र चौधरी, यजवेंद्र कुमार, खलील अंसारी, राधव आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + six =