Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रुद्रा क्लब ने टाइगर क्लब को सात विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर। सीनियर क्रिकेट लीग आज २ मैच खेले गये। पहले मैच में रुद्रा क्लब ने टाइगर क्लब को ७ विकेट से हराया। और दूसरे मैच में स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने सीनियर टीम को १६ रनों से हराया।

पहले मैच में टॉस टाइगर क्लब ने जीता और पहले बलेबाज़ी की पूरी टीम १९ ओवर्स में १३० रनों परआल आउट हो गयी।टीम के अंकुर ने २६ और रवि ने २० दिवेक ने १६ रनों के योगदान दिया।

रुद्रा क्लब के गेंदबाज विकास ने ३ विश्वास और पंकज ने २,२ परवीन,राजकुमार,तथा धनसिंह को १,१ विकेट मिला। १३१ रनों के लक्ष्य को पंकज के शानदार नाबाद ६४ और राकेश के १४ रवि के ११ और परवीन के ९ रनों की बदौलत रुद्रा क्लब ने ये मैच ७ विकेट से जीत लिया। टाइगर क्लब के गेंदबाज़ आकाश,दिवेक और अमित को १,१ विकेट मिला।

मैच में २ विकेट और नाबाद ६४ रन बनाने वाले पंकज बुड़ियांन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।मैच के बेस्ट फील्डर नरेंन्द्र शर्मा,बेस्ट बॉलर विश्वास तथा बेस्ट बलेबाज़ अंकुर रहे। दूसरे मैच में टॉस स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने जीत कर पहले बलेबाज़ी के और २० ओवर्स में १२८ रनों पर आल आउट हो गयी।

टीम के कप्तान शोभित त्यागी के शानदार ४० रन और अभिषेक राय ने ३० फराज ने १२ रनों के योगदान दिया।सीनियर टीम के गेंदबाज़ विनीत और गौरव सिद्धार्थ ने ३,३ विकेट तथा नंदू को २ और मयूर और जितेंद्र को १,१ विकेट मिला।

सीनियर टीम १२९ रनों के आसन से लक्ष्य को हासिल नही कर सकी और पूरी टीम २० ओवर्स में मात्र ११२ रनों पर आल आउट हो गयी।टीम की तरफ से विकास बालियान ने ५० और गौरव अरोरा ने २७ तथा नवीन कंसल ने १७ रनों के योगदान दिया।

मेरठ के गेंदबाज़ रोहित को ३ नितिन,ताज और संदीप को २,२ विकेट मिले।स्पोर्ट्स एक्स के कप्तान शोबित त्यागी के शानदार बलेबाज़ी करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।मैच के बेस्ट फील्डर विनीत,बेस्ट बॉलर रोहित,बेस्ट बलेबाज़ विकास बालियान रहे।

मैच के अम्पायर हरीश और प्रांजल तथा स्कोरर सोनू रहे।आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ ने मैच का आयोजन किया।मैच के दौरान विपिन ठाकुर,नरेंद्र शर्मा, राकेश ठाकुर,अंकुर आदि मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =