जीएसटी विभाग रामप्रकाश पाण्डेय मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों को होने वाली परेशानी को लेकर समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी विभाग रामप्रकाश पाण्डेय मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया।
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि 30 जून 2017 को देश में जीएसटी को लागू किया गया था। इसका लाभ केवल बडे व्यापारियों को रहा है। छोटा व्यापारी परेशान है। इसी के कारण बुधवार को देशभर में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया है और जगह जगह ज्ञापन दिया है।
राहुल वर्मा ने कहा कि जीएसटी के कारण छोटे लोगों को परेशानी हो रही है इसलिए इस तरह के कानून में संशोधन कराया जाये ताकि छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने के दौरान सपा नेता विनय पाल प्रमुख, वसी अंसारी, सतीश गुर्जर, जिला महासचिव निधिषराज गर्ग, विकास वर्मा, पं. सुबोध शर्मा, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, ब्रिजेश कुमार, इसरार अहमद, जितेंद्र दीक्षित, मनोज सोनी, मनोज श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, मयंक भारद्वाज, राजीव वर्मा, विजय कुमार, अचल जैन, संजय जैन, नवीन प्रजापति, लोकेश शर्मा, ब्रिजेश वर्मा, जितेंद्र राठी, संजय राठी, नुकुल शर्मा, जितेंद्र वत्स, मनोज शर्मा, अभय कुमार, विकास गोस्वामी सूर्यप्रताप राणा, अशोक नागपाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

