समाचार (Muzaffarnagar News)
संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया
खतौली। नगर के बुढ़ाना रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यालय पर नववर्ष के उपलक्ष्य में हर्षाेल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, देश सचिव राधे प्रणामी एवं उपाध्यक्ष मुमताज अली ने संयुक्त रूप से केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम पांच-पांच नए लोगों की नियुक्ति करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जनवरी तक सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी नियुक्तियां पूरी कर लें, अन्यथा जो पदाधिकारी कुल 5-5 लोगों की नियुक्ति करने में असफल रहेगा, उसे पद से हटाकर सामान्य सदस्य बना दिया जाएगा।
प्रदेश सचिव राधे प्रणामी ने नववर्ष के अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए लोगों को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि लोक शक्ति लगातार किसानों और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त रूप में सामने आएगा।
वहीं उपाध्यक्ष मुमताज अली ने कहा कि हम सभी यूनियन के सच्चे सिपाही हैं और पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ लगातार लोगों को जोड़कर लोक शक्ति को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. शारिक ज़ैदी (जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ), मोहम्मद जावेद (नगर प्रचार मंत्री), महामंत्री समीम, जुनेद उर्फ बाबर, अमीर खान, इंतजार, जुगुनू, मोहम्मद फ़राज़, साजिश (तहसील मंत्री) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परिवार की दरिया दिली से मिलेगी नेत्रहीन को ज्योति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति नेत्रदान के क्षेत्र में भी अब उल्लेखनीय कार्य कर रही है, संस्था की प्रेरणा से आज एक और नेत्रदान हुआ गांधी कॉलोनी निवासी श्री मदनलाल गुलाटी ने मृत्यु से पूर्व ही अपने परिवार को नेत्रदान करने के लिए कहा हुआ था लगभग 2 वर्ष पूर्व उनकी धर्मपत्नी का भी निधन हो गया था उस समय भी समर्पित युवा समिति के माध्यम से परिवार ने नेत्रदान कर के दो लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की थी अब श्री मदन लाल गुलाटी की मृत्यु के बाद भी उनके पुत्रों राकेश गुलाटी ,राजीव गुलाटी एवं पुत्रीयों ने सर्वसम्मति से पिता के नेत्रदान का फैसला किया, मृतक के पुत्र राजीव ने समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया से संपर्क किया तो तुरंत ही समर्पित युवा समिति ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर की नेत्र विभाग टीम से संपर्क किया कुछ ही समय में आकर प्रशिक्षित डॉक्टरो की टीम ने मदन लाल जी की कॉर्निया बड़ी सावधानी पूर्वक निकाली जिसे शीघ्र ही 2 सुपात्र व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दी जाएगी
संजीव अरोड़ा ने बताया कि रक्तदान, प्लेटलेट डोनेशन के साथ-साथ अब समर्पित युवा नेत्रदान के क्षेत्र में भी जिले की अग्रणी संस्था बन चुकी है समिति के प्रयास से लोगों में नेत्रदान के प्रति भी जागरूकता आ रही है
अमित पटपतिया ने गुलाटी परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि सभी को गुलाटी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए, मृत्यु के 6 घंटे बाद तक कॉर्निया निकाली जा सकती हैं यह महान कार्य करके दो नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की जाती है अतः सभी को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए जीवन के बाद भी इस दुनिया को देखने का सबसे अच्छा माध्यम नेत्रदान ही है इस अवसर पर समर्पित परिवार से हितेश आनंद एवं मनी पटपटिया भी उपस्थित रहे
नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में भव्य संकीर्तन का आयोजन
खतौली। शिवपुरी स्थित नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर, श्री झारखंड महादेव देवालय में शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। इस दौरान बाबा श्याम का अद्भुत व अलौकिक दरबार मंदिर प्रांगण में सुसज्जित किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संजीव कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, पत्नी श्रीमती शशि भारद्वाज के साथ सपरिवार उपस्थित रहे। मुख्य यजमान द्वारा परिवार सहित बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भजनों पर बाबा श्याम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन में भजन गायक सुबोध गोस्वामी, भावना रानी (अलीपुर अटेरणा), खुशबू राधा (सकौती), राहुल सागर, प्रदीप कुमार (शुक्रताल), दीपक योगी, यश छाबड़ा एवं हर्ष गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त शशि भारद्वाज, ज्योति अरोड़ा, प्रियांशी, भूमि, अंकिता एवं प्रीति ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। संकीर्तन के दौरान मोरछड़ी की सेवा सुनील कुमार (अलीपुर अटेरणा) द्वारा निभाई गई। जनरेटर की व्यवस्था श्री राजेंद्र जनरेटर वालों के परिवार द्वारा तथा फूलों की व्यवस्था श्री गुलशन फूल भंडार वालों के परिवार की ओर से की गई। मंच संचालन का दायित्व संजीव कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर गोयल, तरुण सुरी, संजीव अग्रवाल (जैन मंडी), संदीप अग्रवाल (पीली कोठी वाले), मदन छाबड़ा (वरिष्ठ भाजपा नेता), अनुराग शास्त्री, योगेश वर्मा, अरुण वर्मा, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय (खाटू श्याम परिवार), डॉ. अशोक कुमार शर्मा, संजय भार्गव (केबल वाले), सुनील बजाज, शंकर लाल, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच, सरिता योगी, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश माहेश्वरी, माया देवी, अन्नू पुंडीर (चेयरमैन, ग्रैंड इंपीरियल बैंक्वेट हॉल), सोनिया शर्मा, आरती देवी, मुनेश देवी सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में संगीत की व्यवस्था नटराज ग्रुप खतौली द्वारा की गई, जिसकी भक्तों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। ठंड से बचाव के लिए मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं हेतु अलाव की समुचित व्यवस्था की गई। बाबा का अलौकिक दरबार सीताराम सकौती द्वारा सजाया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को जलपान एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
नववर्ष पर शिवचैक पर किया जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नववर्ष के उपलक्ष में जनपद के साथ-साथ शहर में विभिन्न स्थानों, मंदिरो व धार्मिक स्थलों पर सुन्दर काण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा आदि धार्मिक आयोजन किये गए।
नववर्ष 2026 के उपलक्ष में नगर के विभिन्न मंदिरो, धार्मिक स्थलों पर अनेक कार्यक्रम हुए। साल के पहले दिन की शुरूआत मंदिर मे पूजा अर्चना के साथ की गई। नगर की हृदय स्थली शिवचैक पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड जुटनी शुरू हो गई। कई जगह प्रसाद वितरित किया गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी नए साल पर जमकर धमाल मचाया।
नीलगाय का बच्चा कुत्तों के हमले से घायल
चरथावल। विकास खंड स्थित रोनी हरजीपुर गांव से भमेला जाने वाले रास्ते पर जंगल में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जंगल में काम कर रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता विकास शर्मा ने उसे कुत्तों से बचाया। विकास शर्मा ने तत्काल अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे को अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया। वन विभाग के कर्मचारी हरबीर सिंह ने बताया कि घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, नीलगाय का बच्चा जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रात्रिकालीन भ्रमण पर निकलींः कंबलांे का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका परिषद् द्वारा बेसहारा और आश्रयहीन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील और जिम्मेदार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात्रिकालीन नगर भ्रमण कर शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में बेसहारा, जरूरतमंद और आश्रयहीन लोगों की सुध लेने के उद्देश्य से देर रात्रि नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हों। नगरपालिका अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों और सड़कों पर रह रहे परिवारों एवं व्यक्तियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई रैन बसेरा व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित और गर्म रैन बसेरों में ही ठहरें। रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद् का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सुरक्षा पहुंचाना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, इसके लिए नगर पालिका पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभासद पति शोभित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सपा की पहचान सर्वसमाज के महापुरुषों का सम्मानः सत्येंद्र पाल
सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा महापुरुषों की तस्वीर शाहपुर से साइकिल द्वारा चलाकर सपा कार्यालय लाने के संकल्प पूर्ण होने पर सम्मान गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मैंने 2025 में प्रण लिया था कि देश में सौहार्द व भाईचारा मजबूत हो संविधान में सभी को उनके अधिकार मिले यही संघर्ष और विचार देश के सभी महापुरुषों के रहे हैं इसी संकल्प के साथ सभी महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर में अपने निवास शाहपुर से साइकिल चलाकर प्रत्येक महापुरुष की तस्वीर हृदय से लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर लाकर उनको श्रद्धा के साथ नमन करता रहा मेरा यह संकल्प 31 दिसंबर को पूर्ण होने पर सभी का आभार व्यक्त करता हूं यह विचार समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने इस अवसर पर आयोजित महापुरुष सम्मान च्क्। विचार संगोष्ठी में व्यक्त किए। सपा नेता सत्येंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में पीडीए समाज के संवैधानिक अधिकार व आरक्षण तथा हिस्सेदारी देने के लिए महापुरुषों के विचार व संघर्ष को प्रेरणा बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पीडीए की आवाज बने हुए हैं इसलिए वह 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प पर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल को उनके एक साल के संकल्प पूर्ण की बधाई देते हुए कहा कि कठिन संकल्प व पीडीए समाज के लिए संघर्ष ही समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है।
पूर्व सांसद कादिर राणा,सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में कानून कहीं नहीं है योगी सरकार कानून व्यवस्था में फ्लॉप है उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से महापुरुषों द्वारा बताए गए सौहार्द व भाईचारे के संदेश को अपनाकर देश में शांति के संदेश को आगे बढ़ाना होगा,इसी संदेश को सपा नेता सत्येंद्र पाल ने आगे बढ़ाकर समाज को मजबूत करने की कोशिश की है।
समाजवादी पार्टी की महापुरुष सम्मान विचार संगोष्ठी में जनेश्वर मिश्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर,भगवान रविदास,मान्यवर कांशीराम, डॉ. राम मनोहर लोहिया,महर्षि कश्यप, निषादराज, सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले, बी.पी. मंडल, डॉ. भीमराव अंबेडकर,भगवान बुद्ध, अहिल्याबाई होलकर, माननीय अखिलेश यादव, फूलन देवी, श्री नामदेव, भगवान विश्वकर्मा, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, महर्षि वाल्मीकि, नेताजी मुलायम सिंह यादव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, चैधरी चरण सिंह, लोकबंधु राज नारायण, चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई,महाराज गुरु राज निषाद जी, महाराजा बिजली पासी एवं छत्रपति शाहूजी महाराज जैसे युगपुरुषों की तस्वीर पर उपस्थित सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा नमन कर उनके जीवन,संघर्ष और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व संचालन सपा नेता साजिद हसन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि,पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,सपा प्रदेश सचिव विनय पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, सतबीर त्यागी,शमशेर मलिक, अकरम खान, सत्यदेव शर्मा, तहसीन मंसूरी, समाजवादी बाबा भीमराव अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,प्रभा यादव, ममता अग्रवाल, कोमल राज,सपा नेता रमेश चंद शर्मा,सुरेश पाल प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह पंवार,लोकेंद्र कुमार, डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक,सलीम मलिक, नावेद रंगरेज, सुमित पंवार बारी,कुंवर शोएब राणा,चैधरी ओमपाल सिंह,चैधरी यशपाल सिंह, डॉ नूर हसन सलमानी,बालेंद्र मौर्य,अनेश निर्वाल,संदीप पाल,सभासद शहजाद चीकू,सभासद नदीम खान,सभासद सुंदर सिंह,सभासद नौशाद पहलवान,वसीम राणा,हुसैन राणा, सरताज मलिक, डॉ अलीशेर अंसारी,सतीश जैन,मनोज जैन,चैधरी मेहरबान,सागर कश्यप, इरफान मलिक,जाउल चैधरी,सरफराज त्यागी,फैज खान,बाबू खान,वसीम मलिक, राजकुमार जोगी,याकूब प्रधान,रविन्द्र जोगी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फुगाना और जानसठ में नए क्षेत्राधिकारी नियुक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिले में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। फुगाना के क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद फुगाना के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में जानसठ के क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर को तैनात किया गया है। साथ ही, जानसठ के नए सीओ के रूप में डॉक्टर रूपाली राव को नियुक्त किया गया है। जिले में यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों और लाॅ एंड आर्डर को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
विधायक ने आग से हुए नुकसान के बाद दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन
शाहपुर। थाना क्षेत्र स्थित गोयला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में बाबूराम पुत्र गजे सिंह के मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि घर का अधिकांश सामान जल गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ शाहपुर लोकदल के नगर अध्यक्ष मनोज सैनी, युवा लोकदल नेता अभिषेक चैधरी, सभासद सोनू सैनी और मोहसिन रंगरेज सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। विधायक राजपाल बालियान ने बाबूराम को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
अनियंत्रित कार खम्बे से टकराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार खम्बे से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव कूकडा में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। बताया जाता है कि इस दौरान खम्बे से टकराने पर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नही लगी। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर इकटठा रहे।
विद्यार्थियों को दिए टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश के पद पर तैनात रहे शक्ति सिंह का आगमन राजकीय पुस्तकालय में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया एवं परीक्षा में सफलता के मंत्र दिए गए। उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। इस अवसर पर उनके द्वारा अपनी लगभग 100 पुस्तके राजकीय पुस्तकालय को भेंट की गई, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के काम आ सके। इस अवसर पर राजकीय पुस्तकालय के अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला पंचायत मुजफ्फरनगर में पिछले करीब 39 वर्षो से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत सरताज अहमद को आज उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल नें कहा कि सरताज अहमद की कार्यशैली हमेशा ही सराहनीय रही है। इन्हे जो भी काम सौंपा गया । उसे इन्होने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया। उन्होने जिला पंचायत मे कार्यरत कर्मचारीएवं अधिकारियों से श्री सरताज की कार्यप्रणाली से प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस अवसर पर सरताज अहमद को शाॅल ओढाकर एवं माल्यार्पण कर अनेको उपहार जिला पंचायत कर्मचारियों, अधिकारियों एवं जिंप अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि उन्होने अपने अल्पकाल मे ही सरताज अहमद को कार्य करते देखा है। ये बडे सौम्य एवं मधुर स्वभाव के व्यक्ति हैं। इन्हे जो भी दायित्व सौंपा गया। वह इन्होने पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण किया। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। एएमए द्वारा सरताज अहमद के समस्त देय का भुगतान चैक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को वित्तिय परामर्शदाता, प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालक स्टैनो अक्षय शर्मा ने किया तथा कवि रामकुमार रागी द्वारा इस अवसर पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व लेखाकार शेरबल सिंह, अभियंता कौशलवीर ंिसह, सुरेन्द्र कुमार, जयवीर सिंह, कुमारी प्रतिभा, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, ग्यासुदीन, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशान
बघरा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़ी दूधाधारी में मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह सड़क ग्राम प्रधान के घर के ठीक सामने स्थित है और लंबे समय से जलमग्न रहती है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। यह मार्ग खेड़ी दूधाधारी गांव को दद्देडू से जोड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। गांव के किसान हसन मेहंदी, अफसर मेहंदी और सोनू प्रजापति ने बताया कि ग्राम प्रधान की सुस्त कार्यशैली और राजनीतिक कारणों से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने आशंका जताई कि सड़क के जलमग्न रहने से आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह सड़क पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान दोनों के घरों के ठीक सामने स्थित है, इसके बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनुज देशवाल ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अब अप्रैल माह में होने वाले पंचायत चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएगा।
35वां वार्षिक अधिवेशन संम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । हर वर्ष कि भांति स्थानीय मालवीय भवन आदर्श कॉलोनी में श्री ब्राह्मण सभा, आदर्श कॉलोनी द्वारा महामना मालवीय जी का जन्मदिन वार्षिक अधिवेशन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मालवीय भवन पर रामानंद शर्मा एवं परिवार द्वारा हवन से किया गया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक श्री चंद्रशेखर शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, तथा कौशल किशोर शर्मा उपस्थित हुए तथा मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर बी आर शर्मा सम्मलित हुए। इस अवसर पर लक्षित वत्स के संयोजन में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत सभा के अध्यक्ष महेश वत्स, महामंत्री आलोक वशिष्ठ एवं सभा के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा द्वारा किया किया गया। अधिवेशन का सफल संचालन सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों/छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय मिश्रा सपा नेता राकेश शर्मा,नीरज शर्मा,वार्ड सदस्य हिमांशु कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, शिशु प्रधान,हरिओम कौशिक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रमन शर्मा, राहुल शर्मा, लोकराज कौशिक, प्रदीप शर्मा,मनोज शर्मा,हरीश गौतम, नवनीत गौतम, अनिल कौशिक का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पधारे सभी अतिथियों का एवं कार्यक्रम में पधारें सभी कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त किया।
रंगारंग प्रस्तुतियांें ने मोहा मन
जानसठ। मीरापुर के वीएन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्तू ही राम है, तू रहीम हैश् प्रार्थना के साथ हुआ। इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने शांति, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वार्षिक महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें फायरलेस कुकिंग, इस्लामिक प्रोजेक्ट, राखी बनाना, लेमन रेस, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, सभी कक्षाओं के टॉपर्स को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोग्रेसिव इंग्लिश स्पोकन एवं लिटिल पैराडाइज़ स्कूल के डायरेक्टर रोशन अब्बास ज़ैदी और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा थे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को प्रगति की ओर ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर सजी वर्गिस, पं. राहुल शर्मा, शाहनवाज सोनू, मोहम्मद अख्तर, रईस हैदर ज़ैदी, कुमैल, ओसाफ अंसारी, डॉ. रईस आलम, डॉ. तौसीफ अनवर, सोनिया अंसारी, आबिदा नाज़, महबूब आलम, काशिफ रिज़वी, इस्तखार राजपूत, अदीब आलम अंसारी, फरिहा अंसारी और हरीश सैनी सहित कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजुम ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारी, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। अंत में, विद्यालय के निदेशक शाहीन हैदर ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका फ़िज़ा फ़रीदी और फ़िदा ज़ैदी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में फ़िज़ा फ़रीदी, गुलशन सैफ़ी, अलीशा, सबिया ज़ैदी, शबीना, मुस्कान, नगमा, इलमा ख़ान, इलमा अब्बासी, निशा और अनूशा ज़ैदी का विशेष योगदान रहा।
शाॅल ओढाकर व प्रतीक चिन्ह देकर दी विदाई
रामराज। थाने में बैराज चैकी प्रभारी शिवदत्त कुमार और सम्मन सेल के जितेंद्र सिंह के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाएं, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव और थाने के स्टाफ ने दोनों सेवानिवृत्त दरोगाओं को विदाई दी। सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने शिवदत्त कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई,और उनके सरल स्वभाव व कार्यशैली ने सभी को प्रभावित किया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने शिवदत्त कुमार की ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की बात कही। इस दौरान दरोगा शिवदत्त की बड़ी बेटी ने अपने पिता को एक ईमानदार व्यक्ति और संघर्षशील बताया। सेवानिवृत्त दरोगा शिवदत्त ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें सेवा के दौरान सभी का सहयोग मिला और रामराज क्षेत्र की जनता व स्टाफ से मिले प्यार को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्हें बुके भेंट किया गया और उनकी पत्नी सहित उन्हें फूलमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर, रामराज इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव, मीरापुर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, जानसठ इंस्पेक्टर राजीव शर्मा, एसएसआई जयसिंह नागर, हुसैनपुर चैकी प्रभारी हर्षित शर्मा, एसआई दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार त्यागी, एसआई जोगेंद्र ढिल्लो, एसआई शिवनंदन, एसआई रईस अहमद, कॉन्स्टेबल सोनू चैधरी, कॉन्स्टेबल सोहनवीर ,कॉन्स्टेबल गौरव मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, मीरापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार राहुल शर्मा, राजेंद्र, सोनू धीमान, समून फरीद अंसारी, रामराज क्षेत्र के ग्राम प्रधान जसप्रीत प्रधान, बरन प्रधान, मदन सिंह प्रधान, रवि प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, अवतार सिंह उर्फ तारा प्रधान, अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
यातायात हुआ आवारा पशु आपस में भिड़ने से बाधित
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मार्ग पर चरथावल विकासखंड कार्यालय के सामने आवारा पशुओं के आपस में भिड़ने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कारण सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने और आपस में लड़ने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े या किनारे लगाने पड़े। दुपहिया वाहन सवारों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जब ये पशु आपस में लड़ते हैं, तो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। चरथावल खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं को जल्द ही पकड़कर गौशाला में भेजा जाएगा।
अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन
बुढ़ाना। विधानसभा क्षेत्र के करण फार्म हाउस बड़ौत रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के विराट व्यक्तित्व, उनकी शुचिता की राजनीति और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। चैधरी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कैसे अटल जी ने अंत्योदय और राष्ट्रवाद को भारतीय राजनीति का केंद्र बनाया। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अटल जी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश सह संयोजक भारत स्वच्छता अभियान मोहन तायल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, पूर्व चेयरमैन शाहपुर प्रमेश सैनी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, विधानसभा संयोजक ब्रजपाल सहरावत, मंडल अध्यक्ष मोनू कुरथल, पवन वर्मा, तेलूराम कश्यप, सहदेव चैधरी, डॉ. कुलदीप प्रधान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, सभासद मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर, पुनीत पंवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूबी सैनी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गीतापाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत तीस वर्षाे से साप्ताहिक /एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे पुत्रदा एकादशी एवं 2026 वर्ष पर गीतापाठ व भजन संध्या शाम 5 बजे से राजन गोयल के सौजन्य से उत्तरी सिविल लाइन्स, रेलवे- स्टेशन के सामने वाली गली में आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या मे गीता प्रेमी जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन कराने के पश्चात श्री अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, बारहवे अध्याय (भक्तियोग)का पाठ , अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया ।तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में राधा मिश्रा ने राधा रानी का भाव,रामबीर सिंह द्वारा मुझे एक तेरा सहारा है हरी तू मुझे प्राणों से प्यार है, विमल प्रताप सिंह द्वारा स्वर्ण कलश मंगवा दो बंधवा दो बंदनवार ,राजेश वर्मा द्वारा राधारानी का गुणगान,वर्ष 2026 का स्वागत गान,संजय अरोरा द्वारा मेरा श्याम ,राधे राधे तथा बधाई भाव आदि भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा संकीर्तन मे उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाच उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल , विपिन गुप्ता, अजय कुमार गर्ग, पं कृष्णा नंद , पं संजय मिश्रा विमल प्रताप , नमन , मोनिका, निशा ,मीनाक्षी, राधा मिश्रा, रेनू मित्तल, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम ,अलका गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति कश्यप, रेनू , अनीता गर्ग , राजन गोयल,परणिता नोटियाल, राजेश गोयल, निशु मित्तल , उषा आदि काफी संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओ का विशेष सहयोग रहा। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत श्रद्धा व भक्ति पूर्वक करने से जिन्हें संतान नहीं है उन्हें संतान-सुख प्राप्त होता है। जिनको संतान है, वे भी इस व्रत को करते हैं, इससे संतान को कष्ट नहीं होता है, स्वस्थ जीवन जीते है, दीर्घायु जीवन रहता है। सुभाष गोयल द्वारा प्रार्थना हे मेरे नाथ मे आपको भूलूं नही तथा पण्डित जी द्वारा गीताजी की आरती कराई गई । प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गोयल परिवार द्वारा चाय आदि की व्यवस्था भी की गयी ।कार्यक्रम के अंत मे रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
बसपा का संगठन विस्तार अभियान तेजरूकई गांवों में बूथ कमेटियों का गठन
दूधली(चरथावल। मुज़फ़्फ़रनगर जनपद की 12-चरथावल विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से अभियान चलाया। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों के बूथों पर पहुँचकर बूथ कमेटियों का गठन किया। इस अभियान में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कई लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। बूथ कमेटियों का गठन ज्ञाना माजरा (राजपूतान) के बूथ संख्या 10 व 11, टाण्डा के बूथ संख्या 07 व 08, इंद्रगढ़ के बूथ संख्या 06 तथा बलवाखेड़ी के बूथ संख्या 01, 02 व 03 पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के संयोजक मौ. इरशाद चैधरी एडवोकेट ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।


