Muzaffarnagar News: बालाजी जन्मोत्सव को लेकर आयोजकों के साथ ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आगामी बालाजी जन्मोत्सव के दृष्टिगत आयोजनकर्ताओं के साथ की गयी बैठक, आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील के साथ साथ आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अगवत कराया।
आगामी दिनांक ०६ अप्रैल को बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव द्वारा बालाजी जयंती पर शोभायात्रा निकालने वाले आयोजकों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा सभी आयोजनकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया गया
शोभायात्रा का रुट, ट्रैफिक मेनेजमेन्ट, डीजे के संचालन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। सभी अधिकारीगण द्वारा आयोजकों से अपील की गयी कि त्योहार के समय जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सब की प्राथमिकता है, बालाजी जयंती पर भी सभी आयोजक जनपद में आपसी सौहार्द बनाए रखने में मददगार बनें।
सभी आयोजनकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रुट का ही प्रयोग करें, डीजे पर राजनैतिक/भडकाऊ गानों का प्रयोग न करें तथा डीजे की ध्वनि को निर्धारित डेसिबल में ही रखने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया साथ ही सभी आयोजकों को आश्वस्त किया गया कि पर्याप्त पुलिस बल शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहेगा तथा सौहार्द बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

