Muzaffarnagar: मत्स्यपालक हितकारी समिति ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar:मत्स्यपालक हितकारी समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिंह को सौपा।
जिसमें मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्यों के अधिकार हनन के सम्बन्ध एक ज्ञापन सौपा। मत्यस्य जीवी सहकारी समितियो के माध्यम से मछुआ समुदाय के परिवार के जीवन स्तर को सुधारने के लिए तालाबों का आबंटन करती है।आरोप है कि कुछ माफिया लोग इन समितियो के तालाबो पर कब्जा कर अवैध लाभ कमाते हैं
इसी तरह मतस्य जीवी सहकारी समिति लि.मुथरा पर भी संदीप पुत्र रामसिह निवासी खामपुर उर्दू अध्यापक ग्राम गोधना विका खण्ड पुरकाजी व अलीम व मुस्तकीम व मुरसलीन निवासी खामपुर व कल्लू निवासी कान्हाहेडी पर कब्जे का आरोप है।
कुछ सदस्यों का निष्कासन व फर्जी चुनाव तथा सदस्य शामिल करने की शिकायत कर रहे थे तथा मत्स्य पालक हितकारी समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष से सलाह मशवरा किया। ज्ञापन के माध्यम से इस सम्बन्ध मे जांच पडताल कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।

