उत्तर प्रदेश

Hathras News: जल स्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत टीम बनाकर 24 घंटे के लिए लेखपालों की ड्यूटी

Hathras News मथुरा जिले की सीमा से सटे तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। यमुना का जल स्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत टीम बनाकर 24 घंटे के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। यह बारी-बारी से यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करेंगे।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार ने इसकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक लेखपाल पंकेश कौशिक, दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक नरेंद्र देव और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक देवव्रत गौतम यमुना के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करेंगे।

लेखपालों को ये भी हिदायत दी गई है कि अगर ड्यूटी में कोई लापरवाही बरती गई तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि चार दिनों में यमुना का पानी बढ़कर मिढ़ावली के बाहर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के नजदीक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में बारिश तेज हुई तो पानी गांव तक पहुंच सकता है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह से इसे लेकर गंभीरता बरत रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =