उत्तर प्रदेश

Hamirpur: भतीजी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोपी की बहन से Rape

Hamirpur भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से बदला लेने के लिए पीड़िता के चाचा ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते तीन मार्च को विवाहिता से गांव निवासी युवक ने छेड़खानी की थी।

पुलिस ने धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अदालत में पीड़िता ने बयान देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को छह मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित चाचा ने आरोपी से बदला लेने के लिए उसकी विवाहित बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास उसकी फोटो व वीडियो था।

वायरल करने की धमकी देकर तीन मार्च को रात में घर की छत में बुलाकर हैवानियत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िताओं की तहरीर व बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fifteen =