हनाऊ: गोलीबारी में आठ लोगों की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल
जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी बिल्ड न्यूजपेपर ने दी है।
दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के शीशाबार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया।
#UPDATE At least 8 people were killed in 2 shootings at shisha bars in Germany, with an unknown number of attackers still at large, police said. The first attack occurred at "Midnight" bar in the centre of Hanau city. There was then a second shooting at Arena Bar: AFP news agency https://t.co/Sm82OlvGni
— ANI (@ANI) February 20, 2020
इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने बुधवार रात को कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है।बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।
