उत्तर प्रदेश

Hapur news: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी में शामिल थे आरोपित

Hapur News: बाबूगढ़ पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्राम छतनौरा के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हापुड पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी करने वाले गिरोह के सदस्य गोकशी करने की फिराक में घूम रहे हैं। वहीं इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैरों में गोली लगने से वो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ जनपद के ग्राम शहांजमाल निवासी राशि और आमिर के रूप में हुई है ।

पुलिस ने बताया कि गोकशी करने वाले इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। प्रयास है कि जल्द ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पिकअप गाड़ी, अवैध हथियार और पशु कटान में इस्तेमाल करने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को गोकशी के एक मामले में तलाश थी।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छतनौरा में दो दिन पहले गोकशी की वारदात हुई थी। इस वारदात में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। पुलिस को गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिल गई। जबकि तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई और राज्यों से जुड़े हुए हो सकते हैं, इस दिशा में भी पड़ताल की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =