उत्तर प्रदेश

Shamli सहित कईं जिलों के डीएम सहित दर्जनों आईएएस अफसरों के तबादले

Shamli  प्रदेश सरकार ने शामली, नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारियों सहित 14 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। शामली की डीएम जसजीत कौर ने हाल ही में डीएम के तौर पर शामली में अपने तीन साल कार्यकाल पूरा किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने प्रदेश के 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई। नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारी भी बदल गए।

मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार को प्रभारी आयुक्त निदेशक उद्योग की भी जिम्मेदारी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास अलवाई को सचिव खेल कूद व महानिदेशक युवा कल्याण बनाया गया है। जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया।

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर को सुल्तानपुर का नया डीएम बनाया गया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को अपर महानिदेशक स्टांप रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के एसीयू रविंद्र सिंह को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया।

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर अक्षत वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज तथा प्रतीक्षारत प्रणय सिंह को अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना की जिम्मेदारी दी गई है।

शामली के नए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार 2011 बैच के सिक्किम कैडर के अधिकारी हैं। उनका जन्‍म 1981 में बिहार के बेगूसराय में किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवनंदन प्रसाद सिंह है। रविंद्र कुमार को शुरू से कविताएं लिखने का भी काफी शौक रहा है। उन्‍होंने गरीबी और भ्रष्टाचार पर काफी कविताएं लिखी हैं।

रविंद्र कुमार ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई बेगूसराय के जवाहर नवोदय से की थी। इसके बाद रांची में डीएवी से 12वीं की और मुंबई में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई करने चले गए। उनका सेलेक्‍शन आईआईटी में भी हुआ था, लेकिन वह गए नहीं। उन्‍होंने इटली की एक कंपनी में छह साल तक नौकरी भी की। इस दौरान उन्‍होंने मार्शल आर्ट्स में ब्‍लैक बेल्‍ट और तैराकी में महारत हासिल की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =