उत्तर प्रदेश

Hardoi News: 15 वर्षीय किशोर राजनाथ की बेहद निर्ममता के साथ हत्या

Hardoi News:  15 वर्षीय किशोर राजनाथ की बेहद निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। राजनाथ का शव गेंहू के खेत में पड़ा पाया गया। उसकी आंखों को फोड़ दिया गया था और एक आंख बाहर निकाल दी गई थी। घटना के बाद एसपी राजेश दिवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

यह घटना थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में हुई। यहां रहने वाले लक्ष्मण नाम के शख्स के महज 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ को इस दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया।

किशोर की हत्या कर खेत में खड़ी गेंहू की फ़सल में उसका शव फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि किशोर का शव में आंख पर चोट के निशान हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक कल रात होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद वो नज़र नहीं आया। आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिलने की सूचना मिली है।

घटना की गहनता से पड़ताल करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की संभवत: गला दबाकर किशोर की हत्या की गई है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। तफ्तीश शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =