उत्तर प्रदेश

Hardoi News: महिला कांस्टेबल की हत्या कराने के लिए दी 2 लाख की सुपारी, आरोप रूबी नाम की लड़की से कर ली दूसरी शादी

Hardoi News: न्यायालय की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी रचाई, इसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए दो लाख की सुपारी भी दे डाली है. इतना ही नहीं ड्यूटी से आते हुए उसे रास्ते में रोक कर जान से मार डालने की धमकी भी दी. महिला कांस्टेबिल की तहरीर पर कोतवाली शहर में मामला दर्ज किया गया है.

कोतवाली देहात के प्रगतिनगर निवासी अमलेश कुमार कोथावां ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक है. उसकी पत्नी सरिता देवी महिला कांस्टेबल है, उसकी तैनाती न्यायालय की सुरक्षा में है.

सरिता देवी ने बताया है कि उसकी शादी 11 जनवरी 2015 को अमलेश के साथ हुई थी. अमलेश ने उसके रहते हुए रूबी पुत्री राकेश के साथ दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से वह उसे यानि मुझे अपने रास्ते से हटाना चाहता है.

पुलिस को दी तहरीर में महिला कॉन्स्टेबल ने कहा है कि उसके पति ने उसकी हत्या कराने के लिए दो लाख की सुपारी भी दे रखी है. इसके अलावा उसे कई बार धमकी भी दे चुका है.

शाम को जब वह ड्यूटी से वापस लौट रही थी, इसी बीच पति अमलेश ने अपने साथी अवनीश, एक अज्ञात ने उसे कोयल बाग कालोनी के रास्ते पर रोक लिया और कहा कि तलाक दे दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ सकता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =