उत्तर प्रदेश

Hardoi News: शादी से पहले दुर्घटना में मंगेतर ने गंवाया एक पैर, फिर भी युवती ने दिया साथ

Hardoi News: मंगेतर ने सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा दिया. जिसके बाद युवती ने अस्पताल में साथ रहकर उसकी देखभाल की. इतना ही नहीं ठीक होने पर सात फेरे लेकर उसकी अर्धांगिनी बन गई. जिले में यह शादी युवती की वजह से चर्चा का विषय बन गई है.

मामला हरदोई के हन्नपसिगवां का है, जहां पर रहने वाले कलेक्टर के पुत्र आदित्य का विवाह खीरी जिले के जमूका गांव निवासिनी सरोजिनी के साथ तय हुआ था. आदित्य का तिलक समारोह भी सम्पन्न हो चुका था. लेकिन एक अप्रैल की देर रात गांव से जहानीखेड़ा जाते वक्त अज्ञात वाहन ने आदित्य की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बेहतर इलाज के लिए आदित्य को शाहजहांपुर ले जाया गया और फिर वहां से लखनऊ. लखनऊ में आदित्य के पैर की प्लास्टिक सर्जरी की गई, मगर वह कामयाब न रही. इसके बाद दोबारा आदित्य के पैर का ऑपरेशन किया गया और आदित्य को अपना पैर गंवाना पड़ा.

इलाज के दौरान भी सरोजिनी ने आदित्य का साथ नहीं छोड़ा. हमेशा उसके साथ रही और उसकी देखभाल करती रही. अस्पताल से छुट्टी हुई तो आदित्य आपने घर गया और सरोजिनी अपने घर. सरोजनी के घरवाले भी आदित्य के साथ हुए हादसे के बाद शादी को लेकर ढीले पड़ गए. उन्होंने सरोजनी को समझने का प्रयास किया

लेकिन सरोजनी ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के सामने आदित्य के संग ही शादी करने का अपना फैसला सुना दिया. सरोजनी की जिद के आगे नियत तिथि पर आदित्य और सरोजनी की शादी हो गई और अब सरोजनी अपने पति और परिवार के संग खुश है.

कक्षा आठ पास सरोजिनी के पिता रामशंकर खेती करते हैं. उसकी मां की मौत हो चुकी है. पिता, दादी, बाबा ने पालन पोषण किया है. सरोजनी के 2 छोटे भाई हैं. पिछले साल जून में तिलक के बाद शादी की डेट भी सिर पर आ गई तो रिश्तेदारी में खुसुर- फुसुर शुरू हुई की जिस लड़के का पैर कट गया हो उसके साथ शादी कैसे होगी?

  12 मई को होने वाली शादी के लिए रिश्तेदारों व आस पड़ोसियों के बीच सुगबुगाहट होने लगी थी कि अब कैसे ये शादी होगी. एक तरफ आदित्य ने अपना एक अंग गवांया तो वहीं दूसरी तरफ सरोजिनी को उनके रिश्तेदारों के द्वारा मानसिक तनाव मिलने लगा.

लेकिन कहते हैं ना कि स्त्री के हृदय की गहराइयों तक ईश्वर भी ना जा सके और अंत मे सरोजिनी ने दिल की सुनी और नियत तिथि 12 मई को ही सरोजिनी ने आदित्य के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 2 =