बुर्ज खलीफा में जमीन दिलाने का झांसा देने वाला सरगना हरिओम यादव गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी की गोसाईंगंज पुलिस ने दुबई के बुर्ज खलीफा में जमीन दिलाने का झांसा देने वाले अलास्का कम्पनी के सरगना हरिओम यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम के गिरोह ने सैकड़ों लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर 59 करोड रुपये की धोखाधड़ी की थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हरिओम को चांद सराय के पास से पकड़ा गया है।
आरोपी 10 जून को परिवार संग शहर छोड़ कर फरार हुआ था। जिसकी तलाश में कई टीमें लगी थीं। इण्टर पास हरिओम कुछ साल पहले तक चाय का होटल चलाता था।
इंस्पेक्टर के अनुसार गिरोह में शामिल छह लोगों फरार हैं। जिन्हें पुलिस तलाश रही है। वहीं, अलास्का कम्पनी के सात बैंक खाते भी सीज कराये गये हैं।
