वैश्विक

Haryana: सोहाना में पांच युवकों ने नाबालिग लड़कियों के साथ किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाए

Haryana  सोहाना में गैंगरेप का मामला सामने आया है. दो नाबालिग लड़कियों के साथ पांच युवकों ने हैवानियत की. दोनों को दो दिन तक बंधक भी बनाए रखा. फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

आरोपियों नाबालिग लड़कियों का अश्लील वीडियो भी बनाया है और दोनो को ब्लैकमेल किया. बाद में नाबालिग लड़कियों को किडनैप कर लिया. फिर बेटियों को घर के पास फेंक गएआरोपी पलवल के गांव गोहपुर के रहने वाले हैं.

नाबालिग लड़कियों ने अपनी व्यथा अपने परिजनों को सुनाई. परिजनों ने इस मामले में सोहना थाने में एक मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ नाबालिगों का मेडिकल करवाकर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है.

परिजनों ने बताया कि उनकी 13 साल और 16 साल की दो नाबालिग बेटियां हैं. दोनों  लड़कियों को पलवल के गांव निवासी कादिर, दिलशाद, जुबेर, शहबाज, तासिम नाम के युवकों ने डरा धमका कर घर से किडनैप किया. फिर पांचों ने उनके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया.

पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो भी बनाए हैं. नाबालिगों के विरोध के पश्चात आरोपी दोनों को उसके घर के समीप छोड़कर फरार हो गए. परिजनों के खिलाफ सोहना थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 2 =