उत्तर प्रदेश

मौहब्बत में नाकाम कोच बना हैवान, जो सामने आया उसे गोलियों से भूनता चला गया, बिछा दी पांच लाशें

Rohtak Shootout 1 1 |पुलिस की एक टुकड़ी को ट्रामा सेंटर के बाहर तैनात किया गया है। फिलहाल पांचों शवों को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है।

वहीं इस हत्याकांड में सबसे हैरानी की बात यह है कि मौके पर पहुंचा आरोपी सुखविंद्र के सिर पर सिर्फ खून ही सवार था और वह किसी को जिंदा छोड़ना नहीं चाहता था। आरोपी की ओर से चलाई गई गोलियां मरने वालों के सिर व गले में ही लगी हुई हैं। इससे मौके पर ही तीन पहलवानों की मौत हो चुकी थी।

साक्षी, मनोज और फौजी प्रदीप के शव जिम्नेजियम हाल के कमरे में मिले हैं। इस कमरे को रेस्ट रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।हरियाणा में रोहतक शहर में जाट कालेज के पीछे स्थित अखाड़े में शुक्रवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में मथुरा की पूजा तोमर(17) सहित पांच की मौत हो गई। पूजा अपने भार वर्ग की प्रतियोगिता में स्टेट और नेशनल चैंपियन रह चुकी थी। पूजा मूल रूप से मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी थी।

 

वर्तमान में उनका परिवार शहर के लक्ष्मीनगर में रहता है। पिता रामगोपाल का यहां चौधरी मार्केट है। इसी मार्केट में पिता और भाई विष्णु कपड़े की दुकान करते हैं। विष्णु ने बताया कि उसके तीन बहनें हैं। सबसे बड़ी राधा की शादी हो चुकी है।
उसके बाद शीतल और पूजा है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी पूजा वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक 57 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में लगातार यूपी चैंपियन रह चुकी थी। वो वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में इसी भार वर्ग में नेशनल चैंपियन भी रही। विष्णु ने बताया कि पूजा 26 जनवरी को यहां आई थी और कुछ दिन बाद फिर रोहतक के अखाड़े में चली गई थी।
पूजा के गुरु शिवालय चतुर्वेदी पहलवान हैं। पूजा ने इस वर्ष ही कक्षा 12 की परीक्षा पास की है। रोहतक में शुक्रवार शाम हुई घटना की जानकारी रात करीब साढ़े नौ बजे मिली। पिता रामगोपाल, भाई विष्णु और अन्य स्वजन रोहतक रवाना हो गए। लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर मां हेमलता और परिवार के अन्य सदस्य रह गए हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 12 =