उत्तर प्रदेश

तस्लीम रज़ा ख़ाँ ने वैक्सीनेशन कैम्प की शुरूआत की: 248 लोगों ने करवाया टीकाकरण

बरेली में आवाम की सहूलियत के लिये आज मोहल्ला किला जामा मस्जिद चौक हाजी अकरम के आवास पर शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क शिविर कोरोना वेक्सीनेशन कैम्प लगाया गया है। इससे पूर्व जुमे की नमाज़ में शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने कैम्प वेक्सीन लगवाने की अपील नमाज़ियों से की थी।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जनता के आराम के लिए आज रविवार को मोहल्ला किला जामा मस्जिद चौक हाजी अकरम के आवास पर शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फ्री कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का कैम्प लगाया गया है। जानकारी के मुताबित इससे पहले जुमें की नमाज़ के दौरान शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने कैम्प वेक्सीन लगवाने की अपील नमाज़ियों से की थी।

कोरोना वेक्सीनेशन कैम्प की शुरूआत करते हुए दरगाह आला हजरत के नबीरा ए हज़रत अल्हाज मौलाना तस्लीम रज़ा ख़ाँ नूरी ने कोरोना से निजात पाने के लिए दुआं की। और उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से पूरी दुनिया को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा हैं

दरगाह के मौलाना तस्लीम रज़ा ने आगे कहा कि अब हमारे मुल्क में वेक्सीनेशन हो रहा हैं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मेहनत में लगी हुई हैं हम सब इन कोरोना युद्धाओ के शुक्रगुजार हैं इतनी बड़ी चुनौती और महामारी के बीच हमारे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा में लगे रहे और आज अलग अलग इलाको में कैम्प करके लोगों के टीका लगवा रहे हैं हम स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का इस्तक़बाल करते हैं,

इसके साथ उन्होंने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी और उनकी पूरी टीम में जनता के बीच जाकर जो सेवा कार्य किये हैं वो काबिले तारीफ़ हैं और कहा कि हम आपकी पूरी टीम का सम्मान करते हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 8 =