Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar  अस्पताल प्रकरण पर स्वास्थ्यकर्मियो ने की ठोस कार्यवाही की मांग

Muzaffarnagar । जिला चिकित्सालय मे बीती उस समय हडकम्प मच गया। कि जब एक युवक ने स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता का प्रयास किया आरोप है कि उक्त युवक ने नर्स को चाकू दिखाकर डराने का भी प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुच गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहंुचे एक सिरफिरे युवक ने महिला कर्मी के साथ अभद्रता का प्रयास किया। जिससे वहंा हंगामा खडा हो गया। महिलाकर्मी द्वारा अपने बचाव के लिए शोर मचाने पर स्टाफकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए। चिकित्सा अधिकारियो ने इसकी सूचना पलिस को दी। अस्पताल मे हंगामे की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मामले की जंाच पडताल की तथा भागदौड कर आरोपी युवक को हिरासत मे ले लेते हुए जब उससे पूछताछ की

तो आरोपित युवक ने अपना नाम दानिश निवासी खालापार बताया। राज्य र्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा.संजीव लाम्बा के नेतृत्व मे शहर कोतवाली पहंुचे जिलाचिकित्सालय के स्टाफकर्मियो ने ने शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पकडे गए युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मंाग की।

साथ ही अस्पताल परिसर मे सुरक्षा प्रबन्धो को सुदृढ करने की मंाग की। इस दौरान कई चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरानराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा. संजीव लाम्बा, अरूण कुमार, हारून बाबू, सरिता, अखिलेश, पीपी सिंह, सुरेश, सुमित, संजीव आदि चिकित्सक व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + twelve =