Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीआरवी की जागरूकता व तत्परता से हार्ट अटैक के मरीज की बची जान

मुज़फ्फरनगर–पीआरवी 2232 झगड़े की सूचना से ग्राम रसूलपुर थाना भोपा से वापस लौट रही थी! तभी रास्ते में एक अनजान व्यक्ति जो कि मजदूरी करके घर लौट रहा था, सुनसान रास्ते में उसकी बाइक खड़ी मिली और वह व्यक्ति सीने को पकड़कर दर्द से कराह रहा था!

पीआरवी कर्मचारियों ने तुरंत पीड़ित के पास पहुंचकर हालचाल पूछा तो पीड़ित ने बताया कि उसके सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जिसकी वजह से उसने अपनी बाइक को साइड में लगा कर रोकने की कोशिश की

! सीने में दर्द बताने के कारण कर्मचारियों ने तुरंत प्राइवेट डॉक्टर से संपर्क किया, व कंट्रोल को अवगत कराया! प्राइवेट डॉक्टर ने हार्ट अटैक की संभावना बताते हुए तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए कहा और फोन पर कुछ दवाइयां बताइ।

PRV कर्मियों द्वारा उन दवाइयों को तुरंत लाकर मरीज को दी और उनके घर वालों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलवाया। पीड़ित को काफी सुधार है लेकिन फिर भी घरवाले उन्हें अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने के लिए मुजफ्फरनगर लेकर निकल गए हैं।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =