संपादकीय विशेष

शासन के आदेश हवा: तहसील स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालयों से हुए दूर..

मुजफ्फरनगर। जानसठ में शासन के आदेशों के खिलाफ तहसील स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालयों पर रूकने के लिए तैयार नहीं है। अधिकतर अधिकारी या तो अपने घरों पर चले जाते हैं या फिर जिला मुख्यालय पर अपने आवास पर चले जाते हैं।

इसमें एसडीएम, विद्युत एसडीओ व ब्लाक के बीडीओ जैसे बडे अधिकारी भी शामिल हैं। जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। तहसील स्तर के सभी अधिकारियों का शासन के आदेशानुसार अपने तहसील मुख्यालय पर रूकने के आदेश सरकार ने दिए थे जिससे कभी भी किसी समय कोई खराब स्थिति होने पर तुरंत ही उनकी सेवाएं ली जा सकें।

इसके लिए सरकार ने उनके आवास के रखरखाव पर भी लाखों खर्च किया गया था, लेकिन अधिकारी शासनादेशों की अवहेलना करते हुए इन आवासों पर रूकना पसंद नहीं करते हैं।

अधिकतर अधिकारी या तो अपने घरों पर चले जाते हैं या फिर जिला मुख्यालय पर अपने आवास पर चले जाते हैं। इसमें एसडीएम, विद्युत एसडीओ व ब्लाक के बीडीओ जैसे बडे अधिकारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं एसडीएम स्तर के अधिकारी का तो हर समय वहां पर रहना वैसे भी जरूरी है।

क्योंकि कई बार तो थानों से शांति व्यवस्था में पकडे गए लोगों की जमानत लेना होता है, लेकिन उनके न होने पर या तो बंद किए गए लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं या फिर उनके कार्यालय में बैठे कर्मचारी ही उनकी जमानत के कागजों पर साइन कर उन्हें छोड़ देते हैं।

बाद में एसडीएम से साइन करा लेते हैं। जो लापरवाही का कारण बन सकता है। इस बारे में एसडीएम जयेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

Dr. Sanjay Kumar Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. Sanjay Kumar Agarwal has 291 posts and counting. See all posts by Dr. Sanjay Kumar Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − nine =