वैश्विक

आतंकी कसाब की गोली से Hemant Karkare की मौत नहीं हुई थी- विजय वडेट्टीवार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने एटीएस के पूर्व चीफ आईपीएस Hemant Karkare  को लेकर विवादित बयान दिए हैं. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम पर निशाना साधते हुए कहा, निकम ने बिरयानी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को बदनाम किया.

उन्होंने निकम पर हमला जारी रखते हुए कहा, बाद में निकम ने अपनी झूठ मान ली थी और बताया था कि कसाब द्वारा बिरयानी मांगने वाली बात में कोई सच्चाई नहीं थी.वडेट्टीवार ने आगे दावा किया और कहा, जिस गोली से Hemant Karkare की मौत हुई थी, वह कसाब के बंदुक से निकली गोली नहीं थी

बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हेमंत करकरे की मौत हुई थी. वडेट्टीवार ने आगे कहा, कोर्ट में ऐसे सच्च को छुपाने वाले को बीजेपी ने टिकट दिया है.

हेमंत करकरे पर दिए बयान पर राजनीति होने के बाद कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, वे मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने सिर्फ वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था. वहां हर जानकारी थी जिस गोली से हेमंत करकरे को गोली मारी गई

वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी. उन्होंने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा, आज जनता की हित्तों के लिए चुनाव नहीं लड़े जा रहे हैं, बल्कि सत्ता के लिए चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वडेट्टीवार ने कहा, ये लोग देश को बेचकर खा जाएंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + three =