वैश्विक

Pakistan के सिंध प्रांत में हिंदू व्यापारी की जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या

Pakistan सिंध प्रांत  में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई. ये घटना घोटकी जिले के डाहरकी शहर  के पास की है. डाहरकी से करीब 2 किमी दूर रहने वाले दहर समुदाय के लोगों द्वारा एक हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हिंदू व्यापारी की हत्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे.

इस घटना से नाराज लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया. Pakistan पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जमीन विवाद हत्या की वजह बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारी सतन लाल (Satan Lal) की सोमवार को घोटकी जिले में जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक व्यापारी के एक दोस्त ने बताया कि सतन लाल की जमीन पर एक कपास की फैक्ट्री और आटा चक्की का उद्घाटन हुआ था.

जहां कुछ लोगों ने सतन लाल की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. दोस्त ने बताया कि शुरू में लगा कि यह फायरिंग समुदाय के आध्यात्मिक नेता सेन साधराम के स्वागत के लिए की गई थी. कुछ महीने पहले कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सतन लाल आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें जान से मारने, आंख फोड़ने की धमकी दी जा रही है. पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि मृतक हिंदू व्यापारी सतन लाल ने Pakistan के मुख्य न्यायाधीश और अन्य अधिकारियों से न्याय दिलाने का अनुरोध भी किया था. हिंदू व्यवसायी की हत्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. पुलिस ने लाल की हत्या के आरोपी सरगना बचाल दाहर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले अपराधियों को पकड़ने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी पर दबाव बनाने के प्रयास में स्थानीय लोगों ने डहारकी पुलिस के सामने धरना दिया था. पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सुक्कुर ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 3 =