Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदू जागरण मंच ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन

मुज़फ्फरनगर। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर मनाए जाने वाले हिन्दुसाम्राज्य दिवस को हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के आवास पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार ने हिन्दू वीरों से आह्वान किया कि एक समय ऐसा था हिन्दू विरोधी मुगलिया आतंकवाद अपनी चरम सीमा पर था मंदिर तोड़े जा रहे थे

विद्या के केंद्र जलाए जा रहे थे तलवारों के जोर पर धर्मांतरण किये जा रहे थे तब शिवाजी महाराज ने हिन्दुवों को बचाने के लिए प्रण किया और भारत को बचाने और मुग़लिया आंतकवाद को खत्म करने का प्रण करते हुवे उसका खात्मा भी किया

जो सपना छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू राष्ट्र का देखा था उसको साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आप सभी कार्य करे।

आज के शुभ अवसर पर हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर शशांक सैनी,रणजीत शर्मा, हरेंद्र शर्मा ने हिन्दू जागरण मंच की सदस्यता ग्रहण की जिला संयोजक नरेंद्र पंवार ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया

इस अवसर पर कमलदीप, अँजेश गुर्जर, एड०वैभव यादव,राजेश शर्मा,राजकुमार सुजड़ू, वीरेंद्र त्यागी, मुन्नालाल शर्मा, सुशील, रवि वर्मा, मोंटी, सागर वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − three =