वैश्विक

होमगार्ड सैलरी घोटालाः कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

 होमगार्डों की फर्जी ड्यूटी दिखाकर करोड़ों के वेतन घोटाले के खुलासे के सात दिन बाद ही फर्जीवाड़े की फाइलों में सोमवार रात आग लगा दी गई। बुधवार को इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हुई हैं।इस मामले में वर्तमान डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड राम नारायण चौरसिया, असिस्टेंट कंपनी कमांडर सतीश, प्लाटून कमांडर मोंटू, सतवीर और शैलेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों ने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया इसका ब्योरा उन्होंने पूछताछ के दौरान दिया है।
नोएडा पुलिस इस मामले में आज दिन में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देगीघोटाले में फंसे आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए सूरजपुर स्थित होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर में ब्लॉक आर्गनाइजर कक्ष का ताला तोड़कर 2014 तक के दस्तावेज जला दिए। मंगलवार सुबह आगजनी की सूचना से हड़कंप मच गया।एसएसपी वैभव कृष्ण ने एफआईआर के आदेश दिए और जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की।

इसके बाद पुलिस ने प्लाटून कमांडर व दो हामगार्ड को हिरासत में लिया था। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। उन्होंने आगजनी की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञों से कराने को कहा है।होमगार्ड विभाग में बड़े वेतन घोटाले के खुलासे के बाद लखनऊ समेत अन्य जगहों पर जांच के आदेश दिए गए थे। इसके लिए समिति का गठन किया गया है, जो नोएडा में भी जांच कर रही थी।
दरअसल, होमगार्डों की ड्यूटी में गोलमाल कर आधे से ज्यादा पारिश्रमिक हड़प लिया जाता था। नोएडा की जांच में खुलासा हुआ है कि होमगार्ड थानों में काम पर नहीं आते थे पर उनकी हाजिरी लगाकर जिले के थानेदारों के  फर्जी हस्ताक्षर से उनका वेतन निकाल लिया जाता था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk