वैश्विक

अफगानिस्तान- राष्ट्रपति की रैली गेट पर बम धमाका

अफगानिस्तान का परवन शहर मंगलवार को आत्मघाती हमले से दहल उठा। परवन शहर में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सभा के कार्यक्रम के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति के चुनाव कैंपेन के प्रवक्ता हामिद अजीज ने कहा कि घटना के वक्त राष्ट्रपति अशरफ गनी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अजीज ने कहा है कि वह जल्दी ही इस घटना को लेकर पूरी जानकारी देंगे। प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने कहा कि यह धमाका उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रपति की रैली चल रही थी। रैली स्थल के गेट पर ही बम धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई। 

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए फिलहाल चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। इस हमले से भी कई आतंकी हमले लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निशाना बनाते हुए हो चुके हैं।

 Afghan Security Forces Remove Remains Of The Bodies From The Site Of A Blast In Kabul, Afghanistan September 17, 2019. Reuters/Omar Sobhani -

वहीं, इस हमले के बाद एक और ब्लास्ट की खबर है। जानकारी अनुसार दूसरा बम धमाका पीडी 9 शहर में हुआ। इस दौरान मसूद स्क्वायर और अमेरिकी दूतावास के करीब ब्लास्ट हुआ। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk