एसडी कालेज में हुआ गैस्ट लैक्चर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 काॅलेज आॅफ मैेनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में एम0बी0ए0 व बी0बी0ए0 के छात्र/छात्राओ के लिये एक रूरल डवल्पमेन्ट विषय पर गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को कैरियर सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचनायें देना, काॅरपोरेट की कार्यप्रणाली से अवगत कराना ओर इस वैज्ञानिक युग में प्रबन्धन तकनीकी को बढावा देना था।
काॅलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने नाबार्ड से आये अतिथि मि0 अभिषेक श्रीवास्तव (जिला विकास अधिकारी, नाबार्ड)़ को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया ओर उन्होने बताया कि महाविद्यालय का उदद्ेश्य समय-समय पर विभिन्न प्रकार के ज्ञान के स्रोतो के आयोजन द्वारा छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को निखारना होता है एवं छात्र एवं छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मि0 अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि, बैंक की कार्य प्रणाली मे रोजगार सम्भावना से भी छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया तथा रूरल डवल्पमेन्ट व साक्षात्कार से सम्बन्धित प्रश्नो के बारे मे जानकारी दी। छात्र एवं छात्राओ के साथ एक साक्षात्कार से सम्बन्धित प्रश्नो के उत्तर के बारे में गहनता से समझाया और इस प्रक्रिया में सभी छात्र एवं छात्राओ ने अपने-अपने उत्तरो की प्रतिक्रिया प्रस्तुत की।
जिसमें मि0 अभिषेक श्रीवास्तव ने उनके प्रश्नो का सही उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया। एम0बी0ए0 प्रवक्ता डा0 विभूति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अन्त मे सभी छात्र एवं छात्राओं से रूरल डवल्पमेन्ट व साक्षात्कार से सम्बन्धित प्रतिक्रियाओं के बारे में जानकारी ली ओर जिसमे छात्र एवं छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को शान्त करने के लिये प्रश्न भी पूछे व उत्तर भी दिये और अन्त मे मि0 अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी कार्यअवधि 2015 से अब तक का अपना बैंक अनुभव भी छात्रों के साथ बाँटा तथा छात्र/छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में पारूल कुमार, देवेश गुप्ता, मि0 हिमांशु, शक्ति कौशिक, संदीप गर्ग, गंगा सागर, पूर्वी सिंघल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहेे।
