उत्तर प्रदेश

गांव करौंजी के पास होमगार्ड की गुंडागर्दी, बेल्ट से बेरहमी से सरेआम पीटे जाने का वीडियो वायरल

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव करौंजी के पास एक होमगार्ड द्वारा दो बाइक सवार युवकों को पकड़कर बेल्ट से बेरहमी से सरेआम पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल मामले की जांच करायी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 29 जुलाई का है, जिसका 4 अगस्त को पता चला। वायरल वीडियो में पीटते दिख रहे होमगार्ड की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगलपुर में रहने वाला युवक राहुल अपने दोस्त नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में किसी बात को लेकर होमगार्ड धर्मवीर से विवाद हो गया।

विवाद होने पर धर्मवीर होमगार्ड ने ट्रक के साथ गाली गलौज की और उसके बाद गाली गलौज और मारपीट की घटना होने की जांच प्रकाश में आई है। फिलहाल राहुल ने आरोपी होमगार्ड धर्मवीर के खिलाफ धारा 323 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड धर्मवीर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेजा है।

जहांगीराबाद कोतवाली के गांव मंगलपुर मैं रहने वाले राहुल और नरेंद्र बाइक पर सवार होकर 29 जुलाई को अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक तेज चलाने को लेकर होमगार्ड ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोक लिया और फिर होमगार्ड ने युवकों पर कहर बरपाया।

होमगार्ड की हनक का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, तो महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में होमगार्ड युवकों से पूछ रहा है कि क्यों भाग रहे थे? कहां लूट करके आ रहे हो? कहां है तुम्हारा तमंचा? जैसे सवाल किसी बड़े बदमाश से पूछे जाते हैं। होमगार्ड बेल्ट से पीटते हुए युवकों से पूछ रहा है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 15 =