उत्तर प्रदेश

Firozabad में ऑनर किलिंग: बेटी के साथ प्रेमी की हत्या कर फेंक दिया यमुना नदी में

 Firozabad  में ऑनर किलिंग (Honor Killing) की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिरसागंज थाना क्षेत्र में पिता को बेटी का प्यार करना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी बेटी के साथ उसके प्रेमी की हत्या कर यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाकर शवों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले उत्तम यादव और नेहा नामक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों ने ही इन्हें कहीं से खोज निकाला और अपने घर ले आए और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों का शव नसीरपुर थाना क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिया।

इस मामले में एक मोड़ तब आया जब 12 अगस्त को उत्तम के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लिया। पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया कि उसने ही उत्तम और नेहा की हत्या की है। हत्या करने के बाद दोनों का यमुना नदी में फेंक दिया है।शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाये गए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =