Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी क्लब मिडटाउन ने शिक्षकों का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन मु0नगर द्वारा मधुर मिलन बैकेट हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगीत,नृत्य व गायन के शिक्षको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष  विपुल भटनागर,सचिव श्री अंकुर गर्ग,कोषाध्यक्ष श्री अंकित मित्तल ने मॉ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्मान की श्रृख्ला में स्व0श्री इकबाल सोनी,श्री अनिल विक्षित,श्रीमती कुमुद सिंह,श्रीमांगे खलील,श्री दिलीप मिश्रा,कु0अर्पणा गोयल को गायन,वादन एवं नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

किराना घराने के मशहूर संगीतज्ञ श्री इकबाल सोनी का 3 दिन पूर्व निधन होने की वजह से उनके सुपुत्र जावेद व अली ने उनका सम्मान स्वीकार किया व सभी गुरूजनो ने आशीर्वाद स्वरूप अपनी व अपने शिष्यों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निष्काम गर्ग,कुलदीप भारद्वाज,निशांक जैन,विपुल भटनागर,व वर्तुल जैन ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिन मित्तल,कुलदीप भारद्वाज,निष्काम गर्ग व विकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सर्वश्री उमेश गोयल,सुनील अग्रवाल,अमरीश मित्तल,अनुराग,डा0 कमल गुप्ता,शैलेन्द्र शर्मा,राजीव गुप्ता,राजकुमार,सुनील गर्ग,कौशल अग्रवाल,दीपक एवं श्रीमती सीमा भटनागर,ऋतु गर्ग,आरती मित्तल,डिम्पल वर्मा,रमा भाटिया व राकेश राठी,मनीष भाटिया,अमित तायल,प्रशान्त,अतुल अग्रवाल,विकास वर्मा,हर्ष पुरी,आकाश गर्ग,प्रगति कुमार आदि अनेको रोटेरियन सपरिवार उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21765 posts and counting. See all posts by News-Desk