इस्राइल ने तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने, लड़ाकू विमान ने दागे बम
इस्राइल ने अपने धुर विरोधी ईरान पर जोरदार साइबर हमला कर उसके परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस्राइल के धमाके से ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र और मिसाइल निर्माण केंद्र में आग लग गई।
इस्रायल ने अपने घातक एफ-35 फाइटर जेट की मदद से ईरान के पर्चिन इलाके में मिसाइल निर्माण स्थल पर धावा बोला और उसे तबाह कर दिया।
The Cetrifuge Assembly Center of #Natanz's Nuclear Site can be seen damaged due to explosion caused by a cyber attack. I believe this cyber attack is carried-out by unit 8200 of #Israel Defense Force not by an anti-#Iran's Islamic Regime hacker group named "Cheetahs of Homeland". https://t.co/ozLOh89x2J pic.twitter.com/4sIa6ehZtt
— Babak Taghvaee – Μπάπακ Τακβαίε – بابک تقوایی (B) (@BabakTaghvaee1) July 2, 2020
कुवैती अखबार अल जरीदा की खबर के अनुसार यह घटना पिछले सप्ताह हुई। अखबार ने लिखा कि इस्राइल के साइबर हमले से गुरुवार को ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ।
यह पूरा केंद्र जमीन के अंदर बनाया गया है। कुवैती अखबार ने इस बात का भी दावा किया है कि पिछले शुक्रवार को फाइटर जेट एफ-16 स्टील्थ ने ईरान के पर्चिन इलाके में मौजूद एक ठिकाने पर बमबारी की थी। कहा जा रहा है कि यही मिसाइल उत्पादन केंद्र था।
इस्राइल लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि अपने हथियार और मिसाइलों को ईरान यहूदियों के विरोधी हिज्बुल्ला को मुहैया करा रहा है। ऐसे में अचानक इस हमले से ईरान को तगड़ा झटका लगा है। कहा यह भी जा रहा है कि इस्रायल के इस हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम तकरीबन दो महीने पीछे चला गया है।
ईरान में हुए दोनों ही हमले की इस्राइल ने अभी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि ईरान ने अप्रैल महीने में इस्राइल के पानी के सप्लाइ को हैक करने की कोशिश की थी। दोनों देश इन दिनों जमकर एक दूसरे के खिलाफ साइबर हमले करने की कोशिश में जुटे हैं।
Explosion here
Foreign sources say 3rd attack in a week is almost certainly Israel cyber attack#Natanz #Iran@sfrantzman @NTarnopolsky @R_Restart_S44 @Catherine_2344 https://t.co/wgQWI0p1xN— PANORAMA AMERICA Maxwell didn't kill herself (@PanoramaAmerica) July 2, 2020
