Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी मु0नगर द्वारा निर्देश- शुल्क की किस्त बनाते हुए शुल्क जमा कराया जाये।

जिला विधालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि आॅल स्कूल पैरेन्टस एसोसिएशन (इण्डिया), 21 नया लाल बाग, पचेण्डा रोड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं सचिव सहित कुछ अभिभावकों द्वारा ज्ञापन दिनांक 03.07.2020 जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर को प्रस्तुत किया गया।

जिसमें कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण एक साथ शुल्क जमा करने में असमर्थ है तथा लाॅकडाउन अवधि की फीस माफ करने का अनुरोध किया गया तथा शुल्क जमा न होने के कारण किसी भी छात्र/छात्रा का नाम विद्यालय से पृथक न किये जाने का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की उपस्थिति में आज दिनांक 03.07.2020 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुजफ्फरनगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी, मु0नगर द्वारा निर्देश दिये गये कि –

1- सभी संस्थाओं में दिनांक 06.07.2020 से 10.07.2020 की अवधि में अभिभावक, विद्यालय प्रबन्धक, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रबन्ध समिति में नामित एक माध्यमिक शिक्षा विभाग के शासकीय अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया जाये।

2- बैठक में अभिभावकांे द्वारा उठायी गयी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कार्यवाही की जाये।

3- कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन के कारण अनेक छात्रों के अभिभावकों के कारोबार एवं रोजगार भी प्रभावित हुए है, ऐसी स्थिति में शासनादेश संख्या-736/15-7-2020-1(20) /2020 दिनांक 07.04.2020 में दिये गये सभी बिन्दुओं के अनुरूप कार्यवाही की जानी है-

1- अभिभावकों से अग्रिम रूप में इकट्ठा शुल्क जमा कराने पर दबाव न बनाया जाये। अभिभावकों के अनुसार शुल्क की किस्त बनाते हुए शुल्क जमा कराया जाये।

2- शुल्क जमा न हो पाने के कारण किसी भी छात्र/छात्रा को आॅनलाइन पठन-पाठन से वंचित न किया जाये तथा विद्यालय से नाम पृथक न किया जाये।

3- कोरोना वायरस (कोविड-19) की स्थिति को देखते हुए अधिकतम 50 अभिभावक, जिससे समस्त कक्षाओं व वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सके, को बुलाया जाये। सोशल डिस्टेन्सिंग, थर्मल स्कैनिंग, मास्क तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − seven =